पंजाब: आप प्रवक्ता कंग ने साधा बीजेपी पर निशाना, कहा- राजभवन को साजिशों का गढ़ बना दिया

पंजाब आप प्रवक्ता कंग ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि राजभवन को साजिशों का गढ़ बना दिया है।

Aam Aadmi Party

चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता मलविंदर कंग ने भाजपा पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने ट्विट करते हुए लिखा है कि 'सदन को बुलाना वास्तव में जीयूवी का कार्य है न कि वह शक्ति जिसका वह आनंद लेता है। राज्यपाल के शिष्टाचार की डिक्शनरी बदलकर बीजेपी ने राजभवन को साजिशों का गढ़ बना दिया है। प्रासंगिक प्रश्न गैर भाजपा राज्यों को प्रेम पत्र क्यों लिखे जाते हैं लेकिन भाजपा शासित राज्यों को नहीं।'

वहीं उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का कोई भी मंत्री या विधायक सैंड व्यवसाय में शामिल नहीं है। अकाली दल और भाजपा ने हमेशा धर्म की राजनीति खेली है। उन्होंने कहा कि आज पंजाब में आप सरकार एक के बाद एक बड़े फैसले ले रही है, जिसको विरोधी पचा नहीं पा रहे हैं।

बता दें कि मान ने ट्वीट कर अंदेशा जताया है कि भाजपा में शामिल हो चुके पंजाब के पूर्व CM कैप्टन अमरिंदर सिंह समेत अन्य नेता गवर्नर आवास के आसपास घूम रहे हैं। इन नेताओं में कैप्टन अमरिंदर सिंह के अलावा केवल ढिल्लों, बलबीर सिद्धू, फतेह सिंह बाजवा, राज कुमार वेरका, गुरप्रीत कांगड़ और राणा सोढ़ी शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+