'सत्येंद्र जैन के बाद BJP मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार करने की कर रही तैयारी...', AAP ने किया ये बड़ा दावा

'BJP मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार करने की कर रही तैयारी...', AAP ने किया ये बड़ा दावा

नई दिल्ली, 03 जून: दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की ईडी द्वारा हुई गिरफ्तारी को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) बीजेपी पर निशाना साधे हुए हैं. इसी कड़ी में गुरुवार को आप विधायक आतिशी ने बीजेपी और केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी नहीं चाहती कि देश के गरीबों को अच्छा इलाज और अच्छी शिक्षा मिले. इसी वजह से सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार किया है, अब उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार करने की तैयारी है.

Manish Sisodia

आप विधायक आतिशी ने कहा सीएम अरविंद केजरीवाल ने पहले ही बता दिया था कि बीजेपी सत्येंद्र जैन को फर्जी केस में गिरफ्तार करेगी. बीजेपी ने जांच एजेंसियों को बुला कर AAP नेताओं के खिलाफ फर्जी केस तैयार करने को कहा है. अब बीजेपी सत्येंद्र जैन की तरह डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया पर भी फर्जी केस करने जा रही है.

आतिशी ने कहा मनीष सिसोदिया ने दिल्ली में शिक्षा क्रांति की शुरुआत की, गरीब बच्चों को अच्छी शिक्षा दी, इसलिए बीजेपी उनके पीछे पड़ी है. पहले दिल्ली के सरकारी स्कूल में शिक्षक नहीं थे, बच्चों के बैठने के लिए बेंच और पीने का पानी नहीं था. आज ये स्कूल प्राइवेट स्कूल से बेहतर हैं. आज दुनिया केजरीवाल मॉडल को पहचान रही है. विकास पर चर्चा करने के लिए विश्व के मंचों पर दिल्ली सरकार के प्रतिनिधि को बुलाया जाता है. आतिशी ने कहा कि आप हम पर इसी तरह फर्जी केस करते रहिए और लोग हर चुनाव में हमें जिताएंगे.

इससे पहले सीएम केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा कि मैंने कुछ महीने पहले ही बता दिया था बीजेपी फर्जी केस में सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार करेगी. विश्वसनीय सूत्रों से पता चला है कि बीजेपी ने ने जांच एजेंसियों को मनीष सिसोदिया पर किसी न किसी तरह का फर्जी केस बनाने को कहा है. हम मजाक में कहते हैं कि हम मोदी जी से ईमानदारी का सर्टिफिकेट लेकर आए हैं. हम सबको एक साथ गिरफ्तार कर लीजिए, हम फिर आप से देश की सबसे ईमानदार और देशभक्त पार्टी का सर्टिफिकेट लेकर जाएंगे.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+