यूपी चुनावों के लिए AAP ने संभावित प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी की

लखनऊ, सितंबर 27: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए प्रथम चरण में 100 संभावित प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर चुकी आम आदमी पार्टी (आप) ने रव‍िवार को दूसरी ल‍िस्‍ट भी जारी कर दी। राष्ट्रीय प्रवक्ता दिलीप पांडेय की मौजूदगी में प्रदेश अध्‍यक्ष सभाजीत स‍िंह ने दूसरी सूची में 70 सीटों के ल‍िए के संभाव‍ित प्रत्‍याश‍ियों के नामों का ऐलान क‍िया।

AAP releases second list of probable candidates for UP elections

आप के प्रदेश अध्‍यक्ष सभाजीत सिंह ने विधानसभा प्रभारियों के नाम घोषित करते हुए बताया कि ये साथी पार्टी की रीत‍ि-नीत‍ि के मुताब‍िक अपने क्षेत्र में प्रदेश नेतृत्‍व द्वारा तय अभियान को सफलतापूर्वक संचालित करेंगे। इनका काम सही रहा तो इन्‍हें ही पार्टी उस क्षेत्र में अपना प्रत्याशी बनाएगी। इस सूची में पिछड़े वर्ग से 29 प्रभारी बनाकर सबसे ज्यादा प्रतिनिधित्व देने की कोशिश की गई है। इससे पहले पहली सूची में 100 में से 35 नाम प‍िछड़ा वर्ग से थे। वहीं, दूसरी सूची में 19 ब्राह्मण, 13 दलित और 5 मुस्लिम नेताओं को भी प्रतिनिधित्व दिया गया है।

सभाजीत स‍िंह ने बताया कि सूची में सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व देने की कोशिश की गई है। सूची में डॉक्टर, इंजीनियर, अधिवक्ता, ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट से लेकर नौजवान, किसान हर वर्ग से लोगों को शामिल किया गया है। प्रबुद्ध वर्ग को इसमें समुचित को प्रत‍िन‍िध‍ित्‍व देने का पूरा प्रयास क‍िया गया है। सूची में लखनऊ की मलिहाबाद विधानसभा सीट से ललित वाल्मीकि और बक्शी का तालाब सीट से पंकज यादव को विधानसभा चुनाव प्रभारी बनाया गया है।

सभी संभावित उम्मीदवारों के नाम घोषित किए जाने पर आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह भी मौजूद रहे। इस खास मौके पर संजय सिंह ने कहा कि अपने-अपने क्षेत्रों में अरविंद केजरीवाल की नीत‍ियों को हर घर तक पहुंचाएं। अंत‍िम व्‍यक्‍त‍ि को 300 यून‍िट फ्री ब‍िजली, बकाया बिल माफ़, किसानों की बिजली फ्री और 24 घण्टे बिजली आपूर्ति देने की केजरीवाल सरकार की योजना के बारे में बताएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+