झारखंड में नियोजन नीति लागू करने की मांग, AAP कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार प्रदर्शन

झारखंड में नियोजन नीति की मांग कर रही आम आदमी पार्टी ने देवघर में जोरदार विरोध किया। 'आप' ने प्रदेश सरकार को लेकर कई बड़े आरोप लगाए।

AAP Deoghar Protest

झारखंड (Jharkhand) आम आदमी पार्टी (Aam Aadami Party) ने प्रदेश सरकार पर रविवार को तीखा हमला बोला। आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. राजीव रंजन (Dr. Rajeev Ranjan) ने कहा कि राज्य में विकास को लेकर मौजूदा सरकार के पास कोई नीति नहीं है। 'आप' नेता ने कहा कि राज्य में गठबंधन के ये सरकार मजबूती ने निर्णय भी नहीं ले पा रही। आप कार्यकर्ताओं ने रविवार को देवघर (Deoghar) में जोरदार विरोध किया। जिसमें प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

देवघर जिला आम आदमी पार्टी कमेटी ने 26 मार्च को नियोजन नीति लागू करने की मांग को लेकर विरोध मार्च निकाला। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। मौके पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. राजीव रंजन ने कहा कि झारखंड सरकार के पास नियोजन को लेकर न नीति है और न नीयति। ये सरकार जनता के हितों के अनदेखा कर रही है।

डॉ. राजीव रंजन ने कहा कि 25 लाख विद्यार्थियों ने नियोजन के लिए फॉर्म भरा था। फॉर्म भरने से राज्य सरकार को कितने रुपए की आमदनी हुई उसका हिसाब चाहिए। इसके अलावा जिन अभ्यर्थियों के फॉर्म रद्द किए गए उससे भी सरकार को आमदनी हुई, इस रुपए का भी हिसाब चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+