AAP ने आयोजित किया कार्यकर्ता संवाद कार्यकर्ता, सरकार की जनहितैषी नीतियों को घर-घर पहुंचाने का प्रयास
अम्बाह: नगर की गिर्राज वाटिका में आम आदमी पार्टी ने आज अम्बाह विधानसभा कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का संचालन युवा संगठन के विधानसभा अध्यक्ष संदीप सिंह तोमर ने कार्यकर्ताओं को बताया कि अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर मध्य प्रदेश की सभी 230 विधानसभाओं में किया जा रहा है। इसका उद्देश्य बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को जोड़ना है।

कार्यक्रम के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पहले कांग्रेस ने देश को लूटा, अब भाजपा कांग्रेस से भी दो कदम आगे बढ़कर जनता को लूटने में लगी हुई है। जनता इन दोनों पार्टियों से बहुत तंग आ चुकी है। अब देश की जनता को सिर्फ आम आदमी पार्टी से उम्मीद है।
किसानों को घर चलाना हुआ मुश्किल
पार्टी जिला प्रवक्ता शिवदत्त शर्मा ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि देश में बेरोजगारी चरम पर है। हमारे क्षेत्र के युवा कड़ी मेहनत करके सेना की नौकरी में जाते थे, लेकिन भाजपा सरकार ने वो नौकरी भी उनके हाथ से छीन ली। खाद, बीज, डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस के दाम दोगुने हो गए हैं। किसानों को घर चलाना मुश्किल हो रहा है।
प्रत्येक परिवारों को हो रही एक से डेढ़ लाख की बचत
उपस्थित कार्यकर्ताओं को दिल्ली और पंजाब में पार्टी के किए जा रहे जन हितैषी कामों की जानकारी दी जा रही है। कार्यकर्ताओं को बताया कि आम आदमी पार्टी सरकारों की फ्री बिजली, फ्री पानी, फ्री शिक्षा, फ्री इलाज और सामाजिक सुरक्षा पेंशन जैसी योजना से प्रत्येक परिवार को एक से डेढ़ लाख रुपया सालाना की बचत हो रही है। कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि आप लोग हर गांव, गली, मोहल्लों में जाएं लोगों को जोड़ें और अरविंद केजरीवाल के कामों को बताएं। इस अवसर पर आधा सैकड़ा लोगों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली।
इस कार्यक्रम में यह लोग रहे मौजूद
इस कार्यक्रम में ब्रह्मजीत सखबार, प्रयागराज शर्मा, दुर्गेश शर्मा, रामबक्श सिंह तोमर, राहुल शर्मा, मनोज कुमार, संतोषी लाल शुक्ला, रामावतार शर्मा, जितेंद्र सखबार, आशीष कटारे, प्रमोद शर्मा, विजय तोमर, सहित आम आदमी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।












Click it and Unblock the Notifications