मोहाली: किसान आंदोलन के शहीद 6 किसान परिवार को आर्थिक मदद, मान सरकार ने सौंपे 5-5 लाख के चेक

मोहाली: केंद्र सरकार की तरफ से लागू किए गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों ने एक साल तक राजधानी दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलन किया। बाद में मोदी सरकार को तीनों कानून वापस लेने पड़े थे। इन कृषि कानूनों को रद करवाने के लिए दिल्ली की सदरहों पर किए गए संघर्ष दौरान जिला मोहाली के 6 किसानों की मौत हुई थी, जिनके परिवार वालों को पंजाब सरकार की तरफ से 5-5 लाख रुपये के चेक दिए गए हैं। वीरवार को एसडीएम मोहाली दफ्तर में करवाए गए एक कार्यक्रम के दौरान मोहाली के विधायक कुलवंत सिंह ने यह चेक मृतक किसानों के स्वजनों को सौंपे हैं।

Punjab government

विधायक कुलवंत सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार हमेशा किसानों व खेत मजदूरों के हक की रक्षा के लिए प्रयास कर रही है। केंद्र सरकार ने खेती के खिलाफ काले कानून बनाकर किसानों के खेत मजदूरों के रोजगार को छीनने की कोशिश की थी जिसके खिलाफ पंजाब के इन किसानों ने लड़ाई लड़ी और जीत हासिल की, लेकिन अफसोस की बात है कि इस संघर्ष दौरान उनके कुछ किसान भाइयों को बलिदान देना पड़ा।

कुलवंत सिंह कहा कि किसान आंदोलन में जान गंवाने वाले किसानों को श्रद्धांजलि देने व उनके परिवारों की आर्थिक सहायता के लिए राज्य सरकार की तरफ से 5-5 लाख रुपये का चेक पीड़ित परिवार को सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भविष्य में भी बलिदान किसानों के परिवारों की मदद के लिए तैयार रहेगी।इस मौके पर एमसी सुखदेव सिंह पटवारी, आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता राजीव वशिष्ठ, जसपाल सिंह मटौर, सुरिंदर सिंह रोडा, हरसंगत सिंह और शहीद किसानों के परिवार के सदस्य मौजूद थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+