यूपी नगर निकाय चुनाव को लोकसभा 'सेमी फाइनल' के तौर पर देख रही AAP, खास रणनीति पर शुरू किया काम
UP News: उत्तर प्रदेश में अगले महीने संभावित नगर निकाय चुनाव के लिए सभी सियासी दल पुख्ता रणनीति बनाने में जुट गए हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) नगर निकाय चुनावों के जरिये आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अपनी तैयारियों को धार देना चाहती है। इकके लिए यूपी में आप ने चुनावी रणनीति तैयार कर ली है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता वैभव माहेश्वरी ने कहा है कि पार्टी ने मोहल्लों की समस्याओं को बताने के लिए एक मोबाइल एप्लीकेशन भी तैयार किया है। इस एप्लीकेशन के जरिये पार्टी हर मोहल्ले की प्रमुख समस्याओं के बारे में जानकारी हासिल करेगी।

मोहल्लावार चुनाव घोषणा पत्र जारी करेगी AAP
वहीं दिल्ली और पंजाब में मोहल्ला स्तर पर काम करके सत्तारूढ़ हुई 'आप' उत्तर प्रदेश के नगर निकाय चुनावों में इसी रणनीति पर अमल कर रही है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता वैभव माहेश्वरी ने बताया, "उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्ट ने मोहल्ला प्रभारियों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पार्टी ने मोहल्लों की समस्याओं को बताने के लिए एक मोबाइल एप्लीकेशन भी तैयार किया है। इस एप्लीकेशन के जरिये पार्टी हर मोहल्ले की प्रमुख समस्याओं के बारे में जानकारी हासिल करेगी और उनके आधार पर मोहल्लावार चुनाव घोषणा पत्र जारी किए जाएंगे।"
माहेश्वरी के मुताबिक नगर निकाय चुनावों के लिए आप एक समेकित घोषणा पत्र भी जारी करेगी। पार्टी इस बात पर विचार-मंथन कर रही है कि 600 वर्ग फीट तक के मकानों का गृह कर पूरी तरह से माफ किया जाए। वहीं 2000 वर्ग फीट तक के मकानों का गृह कर आधा कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा, "पार्टी जल मूल्य को भी पूरी तरह से खत्म करने की व्यवस्था बनाने पर भी विचार कर रही है। इन तमाम चीजों को घोषणा पत्र में भी शामिल किया जाएगा।"
माहेश्वरी ने बताया कि आप ने निश्चय किया है कि वह 'अपराध, भ्रष्टाचार और व्याभिचार मुक्त' छवि वाले पार्टी कार्यकर्ताओं को ही नगर निकाय चुनाव का टिकट देगी। उन्होंने कहा कि आप ने ऐसे प्रत्याशियों से आवेदन मांगे हैं और उम्मीद है कि 10 दिन के बाद पार्टी अपने उम्मीदवारों की सूची जारी करने का सिलसिला शुरू कर देगी।












Click it and Unblock the Notifications