Wrestlers Protest: कुश्ती खिलाड़ियों के समर्थन में AAP, अनुराग ढंडा बोले- करेंगे हरसंभव सहायता

दिल्ली के जंतर मंतर मैदान में धरने के तीसरे दिन ओलंपियन पहलवान बजरंग पुनिया ने कहा है कि कुश्ती संघ के मौजूदा अध्यक्ष के वहां आने का इंतजार कर रहे हैं। पुनिया ने पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से मामले को लेकर बड़ी उम्म

Anurag Dhanda

Chandigarh News: आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता अनुराग ढांडा ने देश और प्रदेश के कुश्ती खिलाड़ियों की मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि सरकार को तुरंत प्रभाव से रेसलर फेडरेशन को भंग कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि फेडरेशन अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण सिंह को पद पर बने रहने का हक नहीं है।

फेडरेशन अध्यक्ष का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वो खिलाड़ी के साथ हाथापाई कर रहे हैं। ऐसे व्यक्ति को तुरंत पद से हटा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों द्वारा न्याय की मांग करने पर खुद की जान को खतरा बताना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। पिछले कई सालों से खिलाड़ी उत्पीड़न और शोषण को सह रहे थे। ऐसे में उन्हें न्याय दिलाने के लिए सरकार को निष्पक्ष जांच करनी चाहिए। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता ढांडा ने कहा कि 'आप' खिलाड़ी और खेल के विकास के समर्थन में हैं। खिलाड़ियों की सहायता के लिए आम आदमी पार्टी की लीगल टीम हर संभव प्रयास करेगी।

दरअसल, भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह विवादों में घिरे हैं। उनके ऊपर यौन शोषण और तानाशाही रवैये जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। टोक्यो ओलंपिक कांस्य पदक विजेता बजरंग पूनिया और विश्व चैम्पियनशिप पदक विजेता विनेश फोगाट का कहना है कि बृजभूषण शरण सिंह अपनी कुर्सी का नाजायज फायदा उठाते हैं, ये खिलाड़ियों को मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान करते हैं। मामले में निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+