राजस्थान में AAP ने दी जनसंपर्क अभियान को धार, ढोल नगाड़ों के साथ गांव की गलियों में घूमे कार्यकर्ता

Rajasthan News: राजस्थान में अपनी जमीनी पकड़ मजबूत करने के लिए आम आदमी पार्टी जन संवाद कार्यक्रम तेजी आगे बढ़ा रही है। मंगलवार को राजसमंद में नाथद्वारा विधानसभा की पंचायत समिति खमनोर में आम आदमी पार्टी का ग्राम पंचायत एवं वार्ड संपर्क अभियान के तहत खमनोर पंचायत समिति के कार्यकर्ताओं की मीटिंग हुई। इस मौके पर आप कार्यकर्ताओं ने लोगों को समस्याओं के समाधान के लिए प्रदेश और देश देश स्तर तक आवाज उठाने की बात कही।

AAP Rajsamand

रतन चंदेल धर्मेश चंदेल , दिनेश शर्मा , प्रवीण सोनी, राकेश चौहान,लोकेश, लेहरू लाल , लोकेश चंदेल ,राहुल आदि 50 से अधिक युवाओं एवं लोगों ने अरविंद केजरीवाल जी के कार्य से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली और ढोल नगाड़ों के साथ पूरे ग्राम पंचायत गांवगुड़ा में रैली निकाली।

धर्मेश चंदेल ने बताया कि आज कांग्रेस पार्टी की दमनकारी नीतियों, चाटुकारिता , भाई भतीजावाद, परिवारवाद, वंशवाद आदि से परेशान होने के साथ ही आम आदमी पार्टी की विचारधारा एवं केजरीवाल मॉडल से प्रभावित होकर आप की सदस्यता ग्रहण की। वहीं एडवोकेट भरत पालीवाल ने कहा भाजपा और कांग्रेस जनता के पैसे को लूटकर अपने दोस्तों की जेबें भरती हैं। अरविन्द केजरीवाल भ्रष्टाचार को रोककर, पैसे बचाते और जनता की जेब में डालते है।

नाथद्वारा आप नेता पप्पू लाल कीर ने कहा दिल्ली को देखकर पंजाब ने भी केजरीवाल जी को मौका दिया। केजरीवाल जी अब पंजाब में भी अपने सारे वादे पूरे करते जा रहे हैं। किसानों को बिजली का जीरो बिल और सबको घर में 300 यूनिट फ्री बिजली। पंजाब की जनता को अपने फैसले पर गर्व और खुशी है कि उसने अरविन्द केजरीवाल और झाडू को चुना। इस दौरान पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एडवोकेट भरत पालीवाल, डॉ घनश्याम मुर्डिया, उदयपुर संभाग पूर्व यूथ विंग अध्यक्ष पप्पू लाल कीर, भीम विधानसभा पूर्व प्रभारी तेजमल जैन समेत कई आप कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+