यूपी निकाय चुनाव से पहले AAP का संगठन की मजबूती पर फोकस, अयोध्या में पार्टी से जुड़े कई लोग
यूपी निकाय चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी संगठन मजबूती पर जोर दे रही है। पश्चिम के साथ पार्टी पूर्वांचल के क्षेत्र पर भी फोकस कर रही है। अयोध्या में मंगलवार को कई लोगों ने 'आप' की सदस्यता ग्रहण की।

यूपी निकाय चुनाव इस बार आम आदमी पार्टी पूरी तरह से फोकस कर रही है। इसके लिए पार्टी आलाकमान की ओर प्रदेश कार्यकारिणी को एक्टिव रहने का निर्देश है। साल 2024 में होने वाले आम चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी अपना संगठन मजबूत करने में जुटी है। जिसके तहत अयोध्या समेत यूपी के कई जिलो में तेजी से सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को आप की अयोध्या ईकाई के प्रमुख पदाधिकारियों ने कई लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई।
आम आदमी पार्टी की बीकापुर नगर पंचायत चलाया गया सदस्यता अभियान तहत भगवती नगर के वार्ड नं 2 व 3 में बड़ी संख्या में लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। नगर पंचायत प्रभारी विनोद कुमार रावत , बीकापुर विधानसभा अध्यक्ष की अशोक गोंड,की उपस्थिति में संजय, राजीव, अरूण कुमार,मो अनस , दिलीप कुमार, शीतला यादव,अमर नाथ,राम सिंगार आदि लोगों ने आम आदमी पार्टी अयोध्या की सदस्यता ग्रहण की।
नगर पंचायत बीकापुर प्रभारी विनोद कुमार रावत ने कहा कि आम आदमी पार्टी का दिनों दिन संख्या में इजाफा तेजी से बढ़ रहा है।आने वाले नगर पंचायत चुनाव में आम आदमी पार्टी अध्यक्ष व सभासदो का चुनाव मजबूती से लड़ेंगी। पार्टी के रीति नीति से प्रभावित होकर लोग आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications