Rajasthan: विधानसभा चुनाव को लेकर सभी सीटों पर AAP का फोकस, संगठन की बैठक में बनी अहम रणनीति

राजस्थान में वर्ष के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में जहां कांग्रेस और भाजपा पार्टी एक्टिव मोड पर आ गई हैं वहीं तीसरी पार्टी के रूप में उभरने के लिए आम आदमी पार्टी जोर आजमा रही है।

Arvind Kejriwal

राजस्थान में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ अहम रणनीति बना रही है। इस बार राज्य की सभी विधानसभा सीटों पर 'आप' के प्रत्याशी चुनावी मैदान में होंगे। बृहस्पतिवार को बाड़ी शहर में पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें आम आदमी पार्टी के संगठन मंत्री ने जयपुर से आकर शिरकत की और सभी कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रखते हुए तैयारी करने का आह्वान किया। आदमी पार्टी के विधान सभा के कार्यकर्ताओं की इस बैठक का आयोजन बुधवार को तीन बजे से शहर के गांधी पार्क में किया गया। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के वयोवृद्ध कार्यकर्ता छिद्दू बाबा ने की।

बैठक में अतिथि के रूप में जयपुर से आये संगठन मंत्री अभिजीत सिंह ने शिरकत की। उन्होंने बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि वर्ष के अंत में प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं ऐसे में पार्टी को मजबूत बनाने के साथ सदस्यता अभियान पर जोर दें।

बैठक के दौरान विधानसभा प्रभारी महेंद्र सिंह परमार ने कहा कि आम आदमी पार्टी का विश्वास आमजन में बढ़ रहा है। कई कॉलोनियों में सदस्यता अभियान चलाया है जो सफल रहा है। आगामी समय में शहर के 45 वार्डों के साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में भी सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इस बैठक में शिवराम गोस्वामी, नरेंद्र गर्ग, अनूप शर्मा, नरेंद्र दिवाकर, बबलू क्रांतिकारी, धीरज दीक्षित, वेद प्रकाश गुर्जर, हरिकिशोर परमार, प्रदीप सोलंकी, महेश शर्मा, रामेश्वर सहित कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+