राजस्थान में AAP संगठन विस्तार में जुटी, विधानसभा चुनाव में सभी 200 सीटों पर देगी टक्कर

दिल्ली गुजरात के बाद अब आम आदमी पार्टी राजस्थान में बड़ी सफलता के लिए खास रणनीति पर कार्य कर रही है। प्रदेश में संगठन की मजबूती के लिए 'आप'कार्यकर्ता कार्य कर रहे हैं।

Aam Aadmi Party Jhunjhunu

Jhunjhunu News: राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी अपना संगठन मजबूत करने में जुटी है। त खेतड़ी विधानसभा के आम आदमी पार्टी प्रभारी सीताराम कुमावत ने कहा है कि 'आप' कार्यकर्ता विधानसभा क्षेत्र में बूथ लेवल तक संगठन के विस्तार के लिए कार्य कर रहे हैं। पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव मजबूती से लड़ेगी। कुमावत ने कहा कि जिस प्रकार दिल्ली व पंजाब में स्कूल और अस्पतालों का कायाकल्प हुआ है। उसी तरह से राजस्थान में भी विकास कार्य करवाए जाएंगे।

ये बात खेतड़ी विधानसभा के आम आदमी पार्टी प्रभारी सीताराम कुमावत ने प्रजापति धर्मशाला में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान कही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सूरजगढ़ विधानसभा प्रभारी दुर्गाप्रसाद यादव रहें। अध्यक्षता चौधरी बलजीत सिंह ने की। विशिष्ट अतिथियों में विनोद केजरीवाल, धन्नालाल, अब्दुल हमीद और घनश्याम रहे।

मुख्य अतिथि ने कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा सभी कार्यकर्ता पार्टी को मजबूत बनाने के लिए कार्य करें और विधानसभा चुनाव में पार्टी की ऐतिहासिक जीत दिलाने में मदद करें आने वाला भविष्य आम आदमी पार्टी का होगा। अध्यक्ष चौधरी बलजीत सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी दिल्ली व पंजाब में सरकार बखूबी चला रही है और गुजरात में भी सीटें जीती है। उसी प्रकार राजस्थान में भी पार्टी अच्छी सीटें जीतेंगे। विधानसभा चुनाव के लिए हर कार्यकर्ता को अभी से एकजुट होकर लगना होगा। कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान अमरसिंह, कैलाश, ओमप्रकाश, सरदाराराम, गिरधारीलाल, पालाराम, नवरंगलाल सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+