Rajasthan: RPSC परीक्षा पेपर लीक मामले की CBI जांच की मांग, AAP ने शासन को भेजा पत्र
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सेकेंड ग्रेड शिक्षक भर्ती ग्रुप-सी की परीक्षा का पेपर लीक मानते हुए निरस्त कर दिया था। मामले में अब आम आदमी पार्टी ने CBI जांच की मांग की है।

Pali News: राजस्थान में परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर आम आदमी पार्टी प्रदेश की मौजूदा सरकार पर सवाल उठाए हैं। आम आदमी पार्टी सुमेरपुर के कार्यकर्ताओं ने आज राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम ज्ञापन दिया। जिसमें युवाओं के भाविष्य का साथ खिलवाड़ करने वालों को खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।
आम आमदी पार्टी (Aam Aadami Party) सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र कोऑर्डिनेटर अकरम सिलावट ने कहा कि राजस्थान में लगातार परीक्षाओं के पेपर लीक हो रहे हैं। जिसका युवओं के भविष्य पर बुरा असर हो रहा है। परीक्षाएं निष्पक्ष ना होने पाने के कारण रद्द की जा रही हैं। ऐसे में रिक्तियां के सापेक्ष योग्य उम्मीदवारों का चयन समय नहीं हो पाता। वहीं दूसरी ओर भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल रहा है।
अकरम सिलावट ने बताया कि प्रशासन को सौंपे गए ज्ञापन में आरपीएसी समेत राजस्थान में परीक्षाओं पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच (CBI Investigation) कराने की मांग की गई है। इसके साथ अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई। आप कार्यकर्ताओं ने कहा है कि पेपर लीक होना छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। मां बाप बच्चों को मजदूरी कर पढ़ाते हैं। ऐसे में पेपर लीक होने से उनका भविष्य खराब होता है। सुमेरपुर में 'आप' के गणेश मीणा, अब्दुल रजाक, खेताराम लोहार और प्रवीण जाखोड़ा समेत कई कार्यकर्ताओं ने पेपर लीक मामले में कड़ा विरोध जताया और कार्रवाई की मांग की।
बता दें कि राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सेकेंड ग्रेड शिक्षक भर्ती ग्रुप-सी की शनिवार, 24 दिसंबर की परीक्षा का पेपर लीक मानते हुए निरस्त कर दिया है। शनिवार को सामान्य विज्ञान का पेपर था। लेकिन उदयपुर में पेपर लीक की सूचना मिलने के बाद राजस्थान सरकार ने सभी परीक्षा केंद्रों पर पेपर रद्द करने का फैसला लिया।












Click it and Unblock the Notifications