Punjab: पठानकोट में AAP ने मनाया स्थापना पार्टी का दिवस, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
आम आदमी पार्टी विभिन्र राज्यों में स्थित अपने दफ्तरों में पार्टी का 10वां स्थापना दिवस मना रही है। शुक्रवार को पठानकोट के पार्टी कार्यालय में केक काटकर जश्न मनाया।

Punjab News: आम आदमी पार्टी ने पठानकोट के पटेल चौक स्थित कार्यालय में पार्टी के 10 साल पूरे होने की खुशी मनाई गई। इस मौके पर पंजाब टूरिज्म कॉरपोरेशन के चेयरमैन एवं हलका इंचार्ज विभूति शर्मा ने केक काटा। मौके पर मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया।
बता दें कि आम आदमी पार्टी अपनी स्थापना के 10 वर्ष पूरे होने पर पिछली उपलब्धियों को याद कर जश्न मना रही है। विभिन्न राज्यों में कार्यकर्ता क्षेत्रीय कार्यलय में पहुंचकर एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं। इसी क्रम में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को पंजाब के पठानकोट स्थित अपने पार्टी दफ्तर में केक काटकर स्थापना दिवस मनाया।
पंजाब टूरिज्म कॉरपोरेशन के चेयरमैन विभूति शर्मा ने आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की बधाई दी। इस मौके पर बड़ी संख्या में 'आप' कार्यकर्ता मौजूद रहे। पार्टी कार्यालय में पूर्व जिला प्रधान रविंद्र भल्ला, सीनियर नेता तिलक धीमान, सीनियर लीडर शर्मा शौकर युवा नेता विश्वकीर्ति अभी शर्मा, हलका कोऑर्डिनेटर विकास, सैनी, काकू प्रधान, जनरल सेक्रेटरी करण बाबाजी,ब्लॉक प्रधान सौरव शर्मा, युवा प्रधान कुणाल शर्मा, साहिल शर्मा ,सिटी यूथ प्रधान रोहित महाजन, सुमेश ,मोहित शर्मा, गौरव ,गौरव खत्री, अनिल लाल लकी, सनी ,अनुराग सैनी ,रमन, पारुल अमित मिट्ठू , ब्लॉक 2 के प्रधान अरुण शर्मा, रवि, दिलबाग सिंह अर्जुन विश्वेश, सुखप्रीत ,सनी ,बब्बू ,लंबरदार, रोहित सूरज ,सुनील कुमार इत्यादि ने सभी को मुबारकबाद दी।












Click it and Unblock the Notifications