पंजाब: जालंधर पहुंचे अरविंद केजरीवाल, कहा-पीजीआई. जैसा अस्पताल बनाएंगे
लोकसभा उप चुनाव के सिलसिले में दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल जालंधर पहुंचे।

जालंधर: लोकसभा उप चुनाव के सिलसिले में आज दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल जालंधर पहुंचे हैं। इस दौरान केजरीवाल ने जालंधरवासियों को सीधा सीधा सवाल किए।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को वोट देने का कोई फायदा नहीं है, यहां पर हमारी सरकार है। काम तो हमने ही करने है और काम के लिए हमारे पास ही आना है। लड़ाई करवानी है तो कांग्रेस को वोट डाल दो। कांग्रेस ने जालंधर की जनता को लिए कुछ नहीं दिया। केजरीवाल ने जनता से कहा कि कांग्रेस का एम.पी. बनाकर आप लोगों क्या मिला है।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 28 हजार से ज्यादा लोगों को नौकरी दी है। जालंधर पी.जी.आई. जैसा अस्पताल बनाएंगे। किसी भी गरीब का हक नहीं मारने नहीं देंगे। इस दौरान केजरीवाल ने 'आप' को 'एक मौका' देने की अपील की है और विरोधियों की बातें नहीं सुनने की भी अपील की है।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जालंधर की समस्याओं का समाधान करेंगे। गारंटी है कि सी.एम. जालंधर वासियों के हर काम करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications