लोकसभा चुनाव 2024 से पहले AAP का बड़ा कदम, दिल्ली की 63 विधानसभाओं के अध्यक्ष, संगठन मंत्री की घोषणा
आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र आम आदमी पार्टी ने गुरुवार को दिल्ली के 63 विधानसभा क्षेत्रों के लिए अध्यक्ष और संगठन मंत्री के नामों की घोषणा की। इससे पहले 'आप' ने 14 जिला अध्यक्ष और 70 सचिवों के नाम की घोषणा की थी।
पिछले दिनों दिल्ली विधानसभा में सेवा क़ानून पर चर्चा के दौरान अरविन्द केजरीवाल ने आगामी लोकसभा चुनाव पूर्ण राज्य के मुद्दे पर लड़ने का एलान किया था। अरविन्द केजरीवाल ने कहा था कि अगले लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सातों सीटें भाजपा हार रही है और ये चुनाव दिल्ली को पूर्ण राज्य बनाने के मुद्दे पर होगा।
आम आदमी पार्टी ने विधानसभा अध्यक्ष और संगठन मंत्रियों के नाम की लिस्ट जारी की। जिसमें आम आदमी पार्टी ने प्रदेश स्तर पर संगठन के लिए दिल्ली प्रदेश की 70 विधानसभाओं में से 63 विधानसभा क्षेत्रों के अध्यक्ष और संगठन मंत्री के नाम की घोषणा की है। इससे पहले दिल्ली प्रदेश के 7 उपाध्यक्षों के नामों की घोषणा की थी।

साथ ही आम आदमी पार्टी ने 7 संगठन मंत्रियों के नामों की लिस्ट जारी की थी. हाल ही में आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के सभी 14 जिलों के अध्यक्ष और 70 सचिवों के नाम की लिस्ट जारी किया था। उन सभी 70 सचिवों को एक-एक विधानसभा की जिम्मेदारी दी गई है।
आम आदमी पार्टी के दिल्ली संयोजक गोपाल राय ने कहा कि नवनियुक्त सभी पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में पार्टी को मजबूत बनाने का काम करेंगे। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र पार्टी के सभी पदाधिकारी घर-घर जाकर दिल्ली वालों को पार्टी के कार्यों से अवगत कराएंगे।
वहीं पार्टी के संगठन मंत्री संदीप पाठक ने कहा कि सभी प्रभारियों को हर प्रकार की चुनौतियों के लिए तैयार रहना होगा। पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के साथ-साथ आम आदमी पार्टी के राष्ट्रहित के उद्देश्य कद दिल्ली के कोने-कोने तक पहुंचाने में इन पदाधिकारियों का बड़ा योगदान होगा।
-
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट? -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
क्रिकेट जगत में शोक की लहर, IPL 2026 के दौरान होटल के कमरे में मिला शव! BCCI की ड्यूटी ने छीन ली जिंदगी? -
Kal Ka Match Kon Jeeta 30 March: कल का मैच कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
Iran Vs America: अकेला पड़ा अमेरिका? 10 सबसे बड़े सहयोगी ने ट्रंप को दिखाया ठेंगा, कहा- जंग में साथ नहीं देंगे -
तलाक के 6 साल बाद कैसे प्रेग्नेंट हो गईं Poonam Pandey? सरेआम दिखा दीं फोटोज, लोग बोले- कौन है बच्चे का पिता?












Click it and Unblock the Notifications