गुजरात के साथ हिमाचल में भी जीत दर्ज करेगी आम आदमी पार्टी: सुरजीत ठाकुर
आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत ठाकुर ने कहा कि उनकी पार्टी को लेकर भाजपा और कांग्रेस भ्रांतियां फैला रही हैं। वे ऐसा इसलिए कर रही हैं क्योंकि उन्हें हार का डर सता रहा है।
Himachal News: आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में लोगों के मन में भ्रांति फैलायी जा रही है। कहा जा रहा है कि यहां पार्टी की कोई जनाधार नहीं है। उन्होंने कहा कि जनता ऐसे लोगों को करारा जवाब देगी। आम आम आदमी पार्टी गुजरात के साथ हिमाचल में भी जीत दर्ज करेगी।

आप प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत ठाकुर ने कहा कि ये भ्रांतियां ऐसी पार्टियों द्वारा फैलाई जा रही हैं, जिन्हें हार का डर सता रहा है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल वीरवार को सोलन में रोड़ शो करने पहुंच रहे हैं।
सुरजीत ठाकुर ने दोनों राष्ट्रीय पार्टियों भाजपा और कांग्रेस को नेताओं को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि बीते 42 वर्षों से कांग्रेस - भाजपा गठजोड़ की राजनीति करने में लगी है । इन्हीं पार्टियों के नेताओं द्वारा ही झूठा प्रचार कर आम आदमी पार्टी को बदनाम करने की साजिश की जा रही है । उन्होंने कहा कि वीरवार सुबह 11 बजे सोलन के बाई पास पर अरविंद केजरीवाल रोड़ शो आरम्भ करेंगे । जो लोग झूठा प्रचार कर रहे हैं उन्हें इस रोड़ शो में वह आमंत्रित करते हैं ।
सुरजीत ठाकुर ने कहा कि आम आदमी पार्टी बहुत ही साधारण लोगों की पार्टी है । प्रदेश में इन चुनावों में 90 प्रतिशत उम्मीदवार ऐसे हैं जिनके पास प्रचार के लिए भी अपने वाहन में तेल तक डालने के पैसे नहीं हैं । उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने ये साबित करके दिखा दिया है कि ईमानदारी से सरकार चलाई जा सकती है और विकास कार्य किये जा सकते हैं । उन्होंने कहा कि उनके जैसे कई युवा अरविंद केजरीवाल के इसी मॉडल से प्रभावित होकर अपने रोजगार छोड़ राजनीति में जनता की सच्चे मन से सेवा करने के लिए जुड़े हैं ।












Click it and Unblock the Notifications