Himachal Election: AAP के प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी, 10 और नामों की घोषणा

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने अपनी अंतिम सूची जारी कर दी है। इसके साथ ही ये साफ हो गया है कि पार्टी में बेदाग छवि के अलावा किसी को जगह नहीं मिलेगी।

Himachal Election 2022: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने अपनी अंतिम सूची जारी कर दी है। इसके साथ ही ये साफ हो गया है कि पार्टी में बेदाग छवि के अलावा किसी को जगह नहीं मिलेगी। बुधवार को आप पार्टी ने 54 प्रत्‍याशियों की सूची की घोषणा की थी। इससे पहले पहली सूची में 4 नामों की घोषणा की गई थी। जबकि बृहस्पतिवार को आम आदमी पार्टी ने 10 प्रत्‍याशियों की तीसरी सूची भी जारी कर दी है।

Arvind Kejriwal

ये हैं आम आदमी पार्टी की तीसरी सूची के दस प्रत्‍याशी
भटियात से नरेश कुमार उर्फ कुकू ठाकुर, बैजनाथ से प्रमोद चंद, द्रंग से सुनीता ठाकुर, सरकाघाट से धमेश्वर राम, चिंतपूर्णी से राम पाल, गगरेट से मनोहर डढवाल, पच्छाद से अंकुश चौहान, चौपाल से उदय सिगटा, ठियोग से प्रो. अत्र सिंह और कसुम्पटी से राजेश चन्ना को प्रत्याशी बनाया है।

ये हैं AAP प्रत्याशियों के नाम
सूची के तहत चुराह से नंद कुमार जरयाल, भरमौर से प्रकाश चंद भारद्वाज, चम्बा से शशि कांत, डल्हौजी से मनीष सरीन, नूरपुर से मनीषा कुमारी, इंदौरा से जगदीश बग्गा, ज्वाली से कैप्टन बलदेव राज, देहरा से कर्नल मनीष धीमान, जसवां-प्रागपुर से साहिल चौहान, ज्वालामुखी से होशियार सिंह, जयसिंहपुर से संतोष कुमार, सुलह से रविंद्र सिंह रवि, कांगड़ा से राजकुमार जसवाल, शाहपुर से अभिषेक ठाकुर, धर्मशाला से कुलवंत राणा, पालमपुर से संजय भारद्वाज का नाम शामिल है। वहीं मनाली से अनुराग प्रार्थी, कुल्लू से शेर सिंह शेरा नेगी, बंजार से नीरज सैनी, आनी से डॉ. इंद्र पॉल, करसोग से भगवंत सिंह, सुंदरनगर से एडवोकेट पूजा ठाकुर, नाचन से जबना चौहान, सराज से एडवोकेट गीता नंद ठाकुर, जोगिंद्रनगर से रविंद्र पॉल सिंह, धर्मपुर से राकेश मंढोत्रा, मंडी से श्याम लाल, बल्ह से तारा चंद भाटिया, भोरंज से रजनी कुशल, सुजानपुर से अनिल राणा, हमीरपुर से सुशील कुमार सुरोच, बड़सर से गुलशन सोनी, नादौन से शैंकी ठुकराल, हरोली से रविंद्र पाल सिंह मान, ऊना से राजीव गौतम, कुटलैहड़ से अनिल मनकोटिया, झंडूता से सुधीर सुमन, घुमारवीं से राकेश चोपड़ा, बिलासपुर से अमर सिंह चौधरी, श्री नयना देवीजी से नरेंद्र ठाकुर का नाम शामिल है। इसी तरह अर्की से जीत राम शर्मा, नालागढ़ से धर्मपाल चौहान, दून से स्वर्ण सिंह सैनी, सोलन से अंजू राठौर, कसौली से हरमेल धीमान, नाहन से सुनील शर्मा, श्री रेणुकाजी से लै. कर्नल राम कृष्ण, शिलाई से नाथुराम चौहान, शिमला से चमन राकेश अज्ता, शिमला ग्रामीण से प्रेम ठाकुर, जुब्बल-कोटखाई से श्रीकांत चौहान, रामपुर से उदय सिंह डोगरा, रोहड़ू से अश्वनी कुमार व किन्नौर से तरसेम सिंह का नाम शामिल है।

पंजाब की तर्ज पर होगा कैंपेन

आम आदमी पार्टी पंजाब की तर्ज पर हिमाचल में सरकार बनाने की बात कर रही है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी हरजोत ने कहा कि भाजपा का सीधा मुकाबला आम आदमी पार्टी से है। युवाओं और स्वच्छ छवि वाले कर्मठ प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+