पंजाब में कोरोना वॉरियर PRTC चालक के परिवार को 50 लाख मुआवजा, सिख श्रद्धालुओं को लाया था

चंडीगढ़। कोरोना महामारी में बेजोड़ हिम्मत दिखाने वाले कोरोना योद्धा के परिवार को मान सरकार 50 लाख मुआवजा देगी। यह कोरोना योद्धा PRTC के ड्राइवर मनजीत सिंह हैं। इनकी ऑन ड्यूटी हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने वित्त विभाग को तुरंत मनजीत के परिवार को 50 लाख रुपए रिलीज करने का आदेश दिया है। मनजीत सिंह वही ड्राइवर हैं, जो कोरोना महामारी की पहली लहर में श्री हुजूर साहिब, नांदेड़ में फंसे सैकड़ों सिख श्रद्धालुओं को पंजाब लेकर आए थे। इसके लिए उन्होंने सरकारी बस से पंजाब और महाराष्ट्र के कई चक्कर लगाए थे।

50 lakh compensation to the family of Corona Warrior PRTC driver in Punjab, brought Sikh pilgrims

कांग्रेस ने दिया था 10 लाख
कोरोना की पहली लहर में लॉकडाउन के दौरान हालात काफी खराब हुए थे। हर किसी के मन में कोरोना का डर बैठा हुआ था। इसके बावजूद बरनाला जिले के गांव बडबर के रहने वाले मनजीत सिंह ने हिम्मत दिखाई और श्रद्धालुओं को निकालकर लाते रहे। जब उनकी मौत हुई तो कांग्रेस सरकार ने सिर्फ 10 लाख रुपए का मुआवजा दिया।

50 lakh compensation to the family of Corona Warrior PRTC driver in Punjab

AAP ने किया था प्रदर्शन, मान ने वादा निभाया
मनजीत सिंह की मौत के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) ने रोष प्रदर्शन किया था। उन्होंने पंजाब सरकार से 50 लाख मुआवजा देने की मांग की थी। सीएम बने भगवंत मान की अगुवाई में ही आम आदमी पार्टी ने प्रदर्शन किया था। उन्होंने कांग्रेस सरकार के 10 लाख के मुआवजे को नाकाफी करार दिया था। अब मान सीएम बने तो उन्होंने मनजीत सिंह के परिवार की यह मांग पूरी कर दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+