पुंछ आतंकी हमले में शहीद हुए पंजाब के 4 जवान, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया 1-1 करोड़ देने का ऐलान
पंजाब के चार जवानों ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहूति दे दी। मनदीप सिंह पंजाब के चानकोईयां काकन गांव के, हरकृष्ण सिंह तलवंडी बारथ गांव के कुलवंत सिंह चारिक के और सेवक सिंह वाघा के रहने वाले थे।

चंडीगढ़, जागरण संवाददाता। जम्मू-कश्मीर में गुरुवार को आतंकी हमला हुआ। एक बार फिर से सेना के वाहन को निशाना बनाकर आतंकियों ने हमला किया। इस हमले में सेना के पांच जवान शहीद हो गए, वहीं एक जवान की हालत नाजुक बनीं हुई है। शहीद होने वाले पांच जवानों में से चार जवान पंजाब के हैं।
पंजाब ने अपने चार सपूतों को खो दिया। राज्य में शोक की लहर है। शुक्रवार को सूबे के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शहीद हुए जवानों के परिवारों को मुआवजे का ऐलान किया। सीएम मान ने पंजाब के बलिदान हुए जवानों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपए देने की घोषणा की है।
पंजाब के सपूत हुए शहीद
पंजाब के चार जवानों ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहूति दे दी। मनदीप सिंह पंजाब के चानकोईयां काकन गांव के, हरकृष्ण सिंह तलवंडी बारथ गांव के, कुलवंत सिंह चारिक के और सेवक सिंह वाघा के रहने वाले थे। पंजाब में शोक का माहौल है। शहीद जवानें के घर वालों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। किसी को नहीं लगा था कि ऐसी खबर आएगी।












Click it and Unblock the Notifications