झारखंड के 74 स्कूलों के 3 हजार खिलाड़ी लेंगे भाग
रांची,4 नवंबर- डीएवी पब्लिक स्कूल कोयला नगर की मेजबानी में डीएवी नेशनल जोनल स्पोर्ट्स 5 नवंबर से 7 नवंबर तक धनबाद के सात डीएवी स्कूलो में आयाेजित हाेगा। तीन दिनाें तक चलने वाले जाेनल स्पाेटर्स मीट में झारखंड के 74 डीएवी
रांची,4 नवंबर- डीएवी पब्लिक स्कूल कोयला नगर की मेजबानी में डीएवी नेशनल जोनल स्पोर्ट्स 5 नवंबर से 7 नवंबर तक धनबाद के सात डीएवी स्कूलो में आयाेजित हाेगा। तीन दिनाें तक चलने वाले जाेनल स्पाेटर्स मीट में झारखंड के 74 डीएवी स्कूलों के 3 हजार खिलाड़ी शिरकत करेंगे और 25 विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा दर्शाएंगे। मुख्य उद्घाटन समारोह शनिवार काे डीवीए काेयला नगर में हाेगा।

डीएवी पब्लिक स्कूल कोयला नगर में गुरुवार को इसकी जानकारी देते हुए डीएवी झारखंड जोन-सी के रीजनल ऑफिसर केसी श्रीवस्ताव, प्राचार्य एनएन श्रीवास्तव व खेल विभागाध्यक्ष एसके पटनायक बताया कि शनिवार काे डीएवी कोयला नगर में जाेनल स्पोर्ट्स मीट आरंभ हाोगा।
मुख्य अतिथि डीएवी सीएमसी नई दिल्ली के निदेशक जेपी सूर स्पोर्ट्स मीट का उद्घाटन करेंगे। इसमें बीसीसीएल के सीनियर एडवाइजर पीवीकेआर मल्लिकार्जुन राव विशिष्ट अतिथि रहेंगे। इसके बाद तीन दिनाें तक डीएवी काेयला नगर, मुनीडीह, डीएवी सीएफआरआइ, डीएवी जामाडोबा, डीएवी लोदना, डीएवी सिंदरी व डीएवी सिजुआ में विभिन्न खेलों का आयोजन होगा।
7 नवंबर को समापन समारोह में मुख्य अतिथि बीसीसीएल के सीएमडी समीरन दत्ता व विशिष्ट अतिथि में सीआइएसएफ के डीआइजी विनय काजला उपस्थित रहेंगे। केसी श्रीवास्तव ने बताया कि जोनल मीट में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विजेता बनने वाले खिलाड़ी दिसंबर जनवरी में होने वाले डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स मीट में शामिल होंगे। इसमें झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications