बाढ़ से खराब हुई फसलों पर 16.26 लाख किसानों को मिली 585 करोड़ की मदद: सीएम योगी
बाढ़ प्रभावित किसानों को योगी सरकार ने दी 585 करोड़ की मदद
लखनऊ, 05 अप्रैल: बाढ़ अथवा भारी बारिश के चलते खराब हुई कृषि फसलों से परेशान किसानों को राहत देते हुए योगी सरकार ने वित्तीय वर्ष 2021-22 के दौरान 16 लाख 26 हजार किसानों को मुआवजा दिया। ग्राम्य विकास, पंचायती राज और राजस्व विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सितंबर, अक्टूबर 2021 और फिर जनवरी 2022 में तेज बारिश और बाढ़ के कारण फसलों के नुकसान की सूचना मिली थी।

इसके लिए कृषि और राजस्व विभाग द्वारा गहन सर्वेक्षण कराया गया और पात्र पाए गए 16,26,225 किसानों को राज्य आपदा राहत कोष से 585.95 करोड़ की राशि बतौर मुआवजा सीधे उनके बैंक खाते में भेजी गई। किसानों को राहत देने के इस प्रयास की समीक्षा सीधे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा की जा रही है। मुख्यमंत्री का स्पष्ट निर्देश है कि एक भी प्रभावित किसान मुआवजा से वंचित न रहे।
आग लगने की घटनाओं से बचाव के हों पुख्ता इंतज़ाम
गर्मी के मौसम में प्रतिवर्ष आग लगने के कारण गेहूं की फसल जलने की घटनाओं का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने सतर्कता के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि पूर्व की घटनाओं को देखते हुए सुरक्षा के आवश्यक उपाय किए जाने चाहिए। फसल बीमा योजना से कवर किसानों के अलावा यदि किसी किसान की फसल बिजली के तार गिरने/आग लगने से जलती है तो उसे भी मंडी समिति के माध्यम से नियमानुसार मुआवजा दिया जाए।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सभी तहसीलों में फायर टेंडर की सुविधा उपलब्ध के काम को तेज करने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि फायर टेंडर के लिए ग्रामीण क्षेत्र में अधिकतम 15 मिनट और शहरी क्षेत्र में अधिकतम 7 मिनट का रेस्पॉन्स टाइम सुनिश्चित किया जाए।
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन












Click it and Unblock the Notifications