Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Yogini Ekadashi 2021: योगिनी एकादशी आज, जानिए इसका महत्व

नई दिल्ली, 01 जुलाई। आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी को योगिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। यह पान दिन आज है, शास्त्रों में इस एकादशी का महत्व बताते हुए कहा गया है कि इसे करने से अनजाने में किए गए समस्त पापों का नाश होता है और पीपल के वृक्ष को काटने जैसे भयंकर पाप से भी मुक्ति मिलती है। इस व्रत में ब्राह्मणों और जरूरतमंद लोगों को दान देने का बड़ा महत्व होता है। इस एकादशी में भगवान नारायण को गंगाजल से स्नान करवाकर, पीत पुष्पों से आकर्षक श्रृंगार किया जाता है। भोग लगाकर व्रत की कथा सुनी जाती है।

Yogini Ekadashi 2021: अनजाने पापों से मुक्ति का दिन

योगिनी एकादशी कथा

प्राचीनकाल में कुबेर के यहां हेम नाम का एक माली था। वह प्रतिदिन कुबेर के लिए भगवान शंकर की पूजा के लिए मानसरोवर से फूल लाता था। एक दिन वह अपनी स्त्री के साथ कामोन्मत होकर विहार कर रहा था। इसलिए उसे फूल लाने में देरी हो गई। इस पर कुबेर को क्रोध आ गया और उन्होंने माली को कोढ़ी हो जाने का श्राप दे दिया। कुबेर के श्राप से हेम कोढ़ी हो गया। इस रूप में वह घूमता हुआ मार्कण्डेय ऋषि के आश्रम में जा पहुंचा। मार्कण्डेय ऋषि ने उसे पाप से मुक्ति के लिए योगिनी एकादशी व्रत करने का उपदेश दिया। व्रत के प्रभाव से हेम स्वस्थ हो गया।

एकादशी कब से कब तक

  • एकादशी प्रारंभ 4 जुलाई को सायं 7.57 बजे से
  • एकादशी पूर्ण 5 जुलाई को रात्रि 10.32 बजे तक
  • व्रत का पारण 6 जुलाई को प्रात: 5.47 से 8.29 बजे तक

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+