Yama Dwitiya 2024 : आज भाईदूज के दिन क्या करें? जानिए खास बातें
Yama Dwitiya 2024 today: कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि के दिन भाई दूज या यम द्वितीया मनाई जाती है। आज भाईदूज है। इस दिन सौभाग्य योग होने के कारण भाई को बहन द्वारा किया गया तिलक दोनों के जीवन को सुखमय बनाएगा। भाई की दीर्घायु होगी, कहीं बहन का सौभाग्य भी बढ़ेगा।

क्या है मान्यता
पौराणिक कथाओं के अनुसार कार्तिक शुक्ल द्वितीया के दिन यमी ने अपने भाई यमराज को निमंत्रित कर उन्हें अपने हाथों से बना स्वादिष्ट भोजन करवाया था, जिससे यम बहुत प्रसन्न हुए और उन्होंने यमी से वरदान मांगने को कहा।
तब यमी ने मांगा कि आज के दिन जो भी बहन अपने भाई को निमंत्रित कर उन्हें सुस्वादु भोजन करवाकर तिलक करेगी उसे यम का भय न हो। उसका भाई की अकाम मृत्यु न हो और सारे संकट टल जाएं। यमरा ज से तथास्तु कहा। तब से भाईदूज की यह परंपरा चली आ रही है। संयोगवश इस बार की यम द्वितीया पर सौभाग्य योग भी बन रहा है जो भाई-बहन दोनों के लिए सुखदायी रहेगा।
भाईदूज पर क्या विशेष करें
- भाईदूज के दिन यमुना स्नान का बड़ा महत्व है। इस दिन यमुना में स्नान करें, यदि यमुना नदी आसपास उपलब्ध न हों तो घर में ही जल में यमुनाजी का जल मिलाकर स्ना करें।
- भाईदूज से पहले बहनें अपने भाई को निमंत्रित करें और उन्हें अपने हाथों से बना भोजन करवाएं।
- भोजन के पश्चात बहनें भाई को तांबुल अर्थात् पान अवश्य खिलाएं।
- भाई विवाहित है तो भाई-भाभी दोनों को परिवार सहित निमंत्रित करें।
- इस दिन भाई यदि अपनी बहन के घर न जा पाए तो उसे किसी नदी के तट पर या गोशाला में बैठकर भोजन करना चाहिए।
- यम द्वितीया के दिन सायंकाल में सूर्यास्त के पश्चात दीपदान अवश्य करना चाहिए।
- पवित्र नदियों, तालाब, बावड़ी आदि में खाकरे के पत्तों के दोने बनाकर उनमें दीप प्रज्वलित कर प्रवाहित करना चाहिए।
- इस दिन दीपदान करने से परिवार में सुख-समृद्धि रहती है और यमराज समय से पूर्व आने वाले संकट दूर कर देते हैं।












Click it and Unblock the Notifications