Ram Temple Ayodhya: अयोध्या में दोबारा क्यों हुआ प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम? क्या होती है Pran Pratishtha?
Ram Temple Ayodhya: अयोध्या के राममंदिर का आज ऐतिहासिक दिन है। गंगा दशहरा के शुभ अवसर पर 5 जून को राम मंदिर परिसर में सामूहिक प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया गया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने खुद यहां पर पूजा अर्चना शुरू की। अब आप आपके दिमाग में सवाल होगा कि अयोध्या में तो रामलला पहले ही स्थापित हो चुके हैं, ऐसे में वहां प्राण प्रतिष्ठा दोबारा क्यों हुई?
तो इसका जवाब ये है कि 22 जनवरी 2024 को भगवान राम बालक रूप में अयोध्या में स्थापित किए गए थे लेकिन अब दूसरी बार वो राजा के रूप में स्थापित किए गए हैं और मंदिर के प्रथम तल पर उनका दरबार सजा है।

प्रभु राम के दरबार की हो रही है प्राण-प्रतिष्ठा
जहां वो मां सीता, अपने तीनों प्रिय भाई लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और परम भक्त हनुमान संग विराजंमान हुए हैं, एक तरह से ये मंदिर निर्माण के समापन का भी कार्यक्रम है, जो कि साल 2020 से शुरू हुआ था, अब मंदिर का निर्माण पूरा हो चुका है।
क्या होती है प्राण प्रतिष्ठा? (Ram Temple Ayodhya)
प्राण प्रतिष्ठा का अर्थ है - मूर्ति में 'प्राण' या दिव्य ऊर्जा का प्रवेश कराना, किसी निर्जीव मूर्ति में चेतन शक्ति का प्रवाह करना ही 'प्राण प्रतिष्ठा' है। आपको बता दें कि 'प्राण प्रतिष्ठा'के बाद ही मूर्ति पूजा के योग्य बनती है। पंडित गजेंद्र शर्मा के मुताबिक यदि प्राण प्रतिष्ठा नहीं होगी तो वह मूर्ति सिर्फ एक पत्थर होगी। इस प्रक्रिया में वैदिक मंत्रों के माध्यम से संबंधित देवी या देवता की चेतना को मूर्ति में आमंत्रित किया जाता है।
कैसे होती है प्राण प्रतिष्ठा? (Ram Temple Ayodhya)
प्राण प्रतिष्ठा एक विधिपूर्वक अनुष्ठान होता है जिसे विशेष रूप से प्रशिक्षित पुरोहितों द्वारा वैदिक मंत्रों के माध्यम से सम्पन्न किया जाता है। इसमें प्रमुख रूप से चार चरणों का प्रयोग किया जाता है।
- मूर्ति को पंचामृत और गंगाजल से स्नान कराया जाता है।
- मूर्ति की आंखों को सोने की सुई से छूकर खोला जाता है, जिसे 'नेत्र अनावरण' कहते हैं।
- मंत्रों द्वारा देवता को मूर्ति में आमंत्रित किया जाता है।
- निम्न मंत्र से मूर्ति में देवी देवता के प्राण स्थापित किए जाते हैं।
- प्राणस्य प्राणं प्रतिष्ठापयामि स्वाहा॥
- अपानस्य अपानं प्रतिष्ठापयामि स्वाहा॥
- व्यानस्य व्यानं प्रतिष्ठापयामि स्वाहा॥
- उदानस्य उदानं प्रतिष्ठापयामि स्वाहा॥
- समानस्य समानं प्रतिष्ठापयामि स्वाहा॥
क्या प्राण प्रतिष्ठा के बाद विसर्जन होता है? (Ram Temple Ayodhya)
नहीं, जब भी किसी मंदिर में मूर्ति को स्थायी रूप से स्थापित किया जाता है तो उसका विसर्जन नहीं किया जाता है किंतु जब हम अस्थायी रूप से पार्थिव मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा करते हैं तो उसका विसर्जन करना आवश्यक होता है। जैसे अयोध्या में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई है तो अब वो स्थायी मूर्ति है इसलिए उसकी विसर्जन प्रक्रिया नहीं होगी।
प्राण प्रत्यावर्तन या प्राणोत्सर्ग (Ram Temple Ayodhya)
लेकिन जब किसी अनुष्ठान में मूर्तियों में देवी-देवताओं का आहवान करते हैं तो उनका विसर्जन करना आवश्यक होता है। प्राण प्रतिष्ठा के बाद यदि उस प्रतिष्ठित मूर्ति को विसर्जित (त्याग) करना हो, तो उससे पहले प्राण विसर्जन या प्राण उत्सर्जन करना आवश्यक होता है। इसे संस्कृत में प्राण प्रत्यावर्तन या प्राणोत्सर्ग कहा जाता है।
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।
-
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Petrol Diesel Price: आपके शहर में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? ₹10 की कटौती के बाद ये रही नई रेट लिस्ट -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख -
Israel-Iran War: होर्मुज के बाद अब लाल सागर बंद करने की तैयारी, ईरान के खतरनाक प्लान लीक, भारत पर क्या असर? -
Delhi Power Cut: विकेंड पर दिल्ली के आधे हिस्से में 'ब्लैकआउट', शनिवार को इन पॉश इलाकों में नहीं आएगी बिजली -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के गिरे भाव, निवेशकों का चढ़ा पारा, जाने मुंबई में कहां पहुंचा रेट? -
PM Kisan Yojana: 31 मार्च से पहले कर लें यह काम, वरना अटक जाएगी पीएम किसान की अगली किस्त -
LPG Price Today: 1 अप्रैल से बढ़ने वाले हैं सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta March 28: आज के मैच का टॉस कौन जीता- RCB vs SRH












Click it and Unblock the Notifications