Shani Pushya Yog 2025: वृद्धि योग में आया शनि-पुष्य, आज जरूर करें ये काम, खुल जाएगी किस्मत
Shani Pushya Yog 2025: नक्षत्रों का राजा कहलाने वाला पुष्य नक्षत्र आज है, इसमें रवियोग भी है और वृद्धि योग भी है। पुष्य नक्षत्र का स्वामी शनि और देवता बृहस्पति है इसलिए अपने स्वामी शनि के दिन शनिवार को पुष्य नक्षत्र आने से यह दिन विशेष लाभकारी बन गया है।
यदि आप अपनी धन से जुड़ी समस्याएं दूर करना चाहते हैं, या आप युवा हैं और आपका विवाह नहीं हो पा रहा है तो अत्यंत विशेष दिन का आपको लाभ उठाना चाहिए। इस दिन वृद्धि योग भी बना हुआ है। इस योग में किए गए शुभ काम सदैव फलते हैं।

क्या करें इस दिन (Shani Pushya Yog 2025)
यदि आप धन संबंधी परेशानियों से जूझ रहे हैं तो शनि पुष्य का दिन सबसे उत्तम होता है। इस दिन एक भोजपत्र लाएं। इस पर केसर की स्याही से लक्ष्मी यंत्र बनाएं। लक्ष्मी यंत्र बनाने के लिए सबसे पहले भोजपत्र के किनारों पर एक चौकोर आकृति बनाएं।
अटका पैसा भी लौट आएगा (Shani Pushya Yog 2025)
इसके भीतर एक-एक कर तीन सर्कल बनाएं और इसके बिल्कुल मध्य में श्रीं लिखें। इस यंत्र का पूजन करें और श्रीसूक्त के 11 पाठ करके इस यंत्र को फोल्ड करके चांदी के ताबीज में भरकर लाल धागे में बांधकर अपने गले में पहन लें। इससे आपके बिगड़े काम बनने लगेंगे और खूब पैसा आने लगेगा। अटका पैसा भी लौट आएगा।
सभी में एक-एक साबुत हल्दी की गांठ रखें (Shani Pushya Yog 2025)
यदि आप युवक या युवती हैं और आपके विवाह में बाधा आ रही है। तो शनि पुष्य के दिन मिट्टी के तीन छोटे कलश लें। इनमें चने की दाल भरें। सभी में एक-एक साबुत हल्दी की गांठ रखें और पीले कपड़े से इनका मुंह बांध दें। कलश पर हल्दी से स्वस्तिक बनाएं और ऊं बृं बृहस्पतयै नम: मंत्र की एक माला जप हल्दी की माला से करें। इन कलशों को किसी सुनसान जगह पर जमीन में दबा आएं। तीन महीने में विवाह की बात बन जाएगी।
शनि मंदिर में काले तिल और काला कपड़ा दान करके आएं
- शनि पुष्य नक्षत्र के दिन शनि की साढ़ेसाती के दुष्प्रभाव से बचने के लिए किसी शनि मंदिर में काले तिल और काला कपड़ा दान करके आएं। शीघ्र लाभ होगा और साढ़ेसाती की पीड़ा से मुक्ति मिलेगी।
- शनि पुष्य के दिन आटे में शक्कर मिलाकर इसे चींटियों की बांबी में रखकर आएं। इससे आपकी किस्मत के बंद दरवाजे खुलने लगेंगे और आपके सारे काम फटाफट बन जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications