नवरात्रि में क्‍यों रखना चाहिये उपवास

Why to do fasting during Navratri
लखनऊ (पं0 अनुज के शुक्ल)। नवरात्र यानि प्रकृति के अक्षय शक्ति भण्डार से चित्त नामक करण अर्थात यन्त्र के द्वारा कुछ शक्तियां ग्रहण करने का सुनहरा अवसर। यह शक्ति हमें खाद्यान्य के जरिये प्राप्त होती है। नवरात्र में नौं दिनों का उपवास रखने का विधान है, जिससे हमारे शरीर में मौजूद मुख्य नौं छिद्रों (मुख, आंख, कान, नाक, लिंग और गुदा) को शुद्ध करने का अति शुभ समय है। इन उपवासों के दौरान ऐसे आहारों का सेंवन किया जता है, जो सुपाच्य व पौष्टिक हो जिससे हमारे शरीर में नव उर्जा का संचरण प्रवाहित होता रहे।

सनातन हिन्दू धर्म में हमारे ऋषियों व मनीषियों ने जो भी नियम व विधान निर्मित किये है, वह सिर्फ इसलिए कि जिससे हमारी शारीरिक व मानसिक स्थिति सुदृढ़ रह सकें और हम सभी अपनी जीवन यात्रा का भरपूर आनन्द ले सकें। समाज और धर्म का गहरा सम्बन्ध है, जिस कारण इन विधानों व परम्पराओं को धर्म से सम्बद्ध किया गया है ताकि इन्सान इन्हे मानने के लिए कटिबद्ध रहे।

मां दुर्गा जो भी शस्त्र धारण किये हुये है, उसका अपना प्रतीकात्मक अर्थ होता है। देवी-देवता हमारे अन्तःकरण में रहते है, वे हमारे स्वयं का प्रतिबिम्बन है। सुन्दर व वात्सल्यमयी देवी दुर्गा शेर की सवारी करती है। आखिर ऐसा क्यों? शेर शक्ति का प्रतीक है और स्त्री सहनशक्ति का प्रतीक है। मां दुर्गा इन दोनों के सामंजस्य का प्रतीकात्मक स्वरूप है। हमारे मनीषियों ने शब्दों की बजाय प्रतीक रूपों में ईश्वर को प्रस्तुत करना उचित समझा क्योंकि शब्द समय के अनुसार बदलते रहते है, किन्तु प्रतीक कभी बदला नहीं करते है।

नवरात्र वर्ष में दो बार होते है। प्रथम बार चैत्र में एंव दूसरी बार आश्विन मास में। चैत्र के नवरात्र को वासन्तिक एंव आश्विन के नवरात्र को शारदीय कहते है। नवरात्र आदि शक्ति की आराधना का पावन पर्व है। नवरात्र में दुर्गा शप्तशती के पाठ का विशेष महत्व है। दुर्गा शप्तशती का 1 पाठ करने से घर का उपद्रव शान्त होगा। 3 पाठ करने से भय से मुक्ति मिलेगी। 6 पाठ करने से राज्य से लाभ प्राप्त होगा। 11 पाठ करने से धन और पुत्र की प्राप्त होगी। 16 पाठ करने से अकाल मृत्यु नहीं होगी और 100 पाठ करने से सभी प्रकार की बाधाओं से मुक्ति मिलती है।

संवत् 2069 एंव सन् 2012 के शारदीय नवरात्र 16 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक है।
कलश स्थापना का विशेष मुहूर्त- प्रातः 6:45 मि0 से 11:30 मि0 तक।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+