Dussehra 2020: श्री राम की श्रद्धा से शमी बना सोना पत्ती, जानिए रोचक कहानी
नई दिल्ली। दशहरे के दिन की बात आते ही तीन चीजें विशेष रूप से हम सभी के ध्यान में आती हैं- श्री राम, रावण और शमी पत्ती, जिसे अधिकांश लोग सोना पत्ती के नाम से जानते हैं। हमारे देश के कई हिस्सों में रावण दहन के बाद परिचितों को सोना पत्ती भेंट कर दशहरे की बधाई देने का चलन है। आखिर शमी में ऐसा क्या है, जो इसे सोना पत्ती का नाम मिला और दशहरे से इसका क्या सम्बन्ध है, आज इसी के बारे में जानते हैं-

यह उस समय की बात है, जब श्री राम, रावण से युद्ध करने के लिए पूरी तैयारी कर चुके थे। लंका पर आक्रमण के लिए निकलने से पूर्व श्री राम किसी प्रबल शक्ति स्रोत से आशीर्वाद लेने के इच्छुक थे। शास्त्रों में अग्नि को शमी गर्भ के नाम से भी जाना जाता है और अग्नि से अधिक प्रचण्ड शायद ही संसार में कोई और होगा। जब श्री राम युद्ध भूमि के लिए प्रस्थान करने चले, तो सामने शमी का वृक्ष दिखाई पड़ा। श्री राम को अग्नि रूपी शमी वृक्ष के दर्शन कर हार्दिक प्रसन्नता हुई।
शमी को स्वर्ण मानकर विजय के आशीर्वाद से जोड़ लिया
उन्होंने उसी क्षण शमी वृक्ष को साष्टांग प्रणाम किया, उससे विजय का आशीर्वाद देने की कामना की और उसकी पत्तियों को अपने पास रख लिया। रामायण के इस महायुद्ध में श्री राम की विजय के साथ शमी वृक्ष को विशेष महत्वपूर्ण और पूजनीय स्थान प्राप्त हो गया। इसके बाद से ही अग्नि रूपी शमी को स्वर्ण मानकर विजय के आशीर्वाद से जोड़ लिया गया। शमी की पत्तियों को स्वर्ण या सोना पत्ती का नाम मिल गया और लोग अपने परिचितों को सोना पत्ती भेंट करने लगे।
कम साधनों के बाद भी श्री राम ने लंका पति रावण पर विजय पाई
इस सोना पत्ती को भेंट करने के पीछे यह भावना रहती है कि जिस तरह विपरीत परिस्थितियों और कम साधनों के बाद भी श्री राम ने लंका पति रावण पर विजय पाई, ठीक उसी तरह हमारे परिचित भी जीवन की हर विपत्ति का सामना करने और उस पर विजय पाने में सक्षम हों।
-
IPS अंशिका वर्मा ने केके बिश्नोई से रचाई शादी, क्या अधूरा ख्वाब पूरा करने के लिए त्याग देगी खाकी वर्दी? -
Alka Yagnik की हालत बिगड़ी? खतरनाक बीमारी ने किया ये हाल, छलका सिंगर का दर्द, कहा- दुआ मांगो -
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Mounika कौन थी? शादीशुदा प्रेमी Navy Staffer Chintada ने क्यों किए टुकड़े-टुकड़े? सिर जलाया तो बॉडी कहां छिपाई -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट












Click it and Unblock the Notifications