Vijayadashami 2022: कौन थी 'मंदोदरी'? कैसे और क्यों हुआ था रावण से उसका विवाह?
रावण की पत्नी मंदोदरी बहुत बड़ी शिवभक्त थीं। पौराणिक कथाओं में वर्णन है कि मंदोदरी ने हेमा अप्सरा के गर्भ से जन्म लिया था।
नई

...सीता हरण करके अधर्म का काम किया है
उसे पता था कि उसके पति ने सीता हरण करके अधर्म का काम किया है इसलिए इसका विनाश निश्चित है इसलिए उसने बार-बार रावण को सीता को वापस राम के पास भेजने के लिए समझाया लेकिन अपनी मद में पागल रावण ने उसकी एक बात नहीं सुनी।

सुंदर, शक्तिशाली, चतुर और धार्मिक...
मंदोदरी ने धर्म का पालन करते हुए रावण को सही-गलत समझाने का प्रयत्न किया था तो वहीं पत्नी धर्म निभाते हुए उसने अपने पति का साथ उसके जीवन के अंत तक दिया था। मंदोदरी का चरित्र बाल्मिकी ने चरित्रवान स्त्री के रूप में वर्णित किया है, जो कि सुंदर, शक्तिशाली, चतुर और धार्मिक महिला थी।

मंदोदरी ने हेमा अप्सरा के गर्भ से जन्म लिया था
पौराणिक कथाओं में वर्णन है कि मंदोदरी ने हेमा अप्सरा के गर्भ से जन्म लिया था जिनसे बाद में असुर मायासुर ने विवाह किया था और इस प्रकार से वो मायासुर की पुत्री कहलाईं । मायासुर को ब्रह्मा से वरदान मिला था कि वो कहीं भी सुंदर वाटिका का निर्माण कर सकते हैं और इसी वरदान के बाद मायासुर ने मंडोर शहर का निर्माण किया था, जो कि इस वक्त राजस्थान में है। इस शहर की सुंदरता का वर्णन सुनकर रावण को भी वहां जाने की इच्छा जागी और इसी के चलते वो मायासुर से मिलने वहां पहुंचा।

मायासुर के राज्य को खत्म करने की धमकी दी
लेकिन वहां पहुंचते ही उसकी नजर रूपवती मंदोदरी पर पड़ी, जिसे देखते ही वो उस पर मोहित हो गया और उसने तुरंत मायासुर के सामने मंदोदरी से शादी करने की बात कही, जिसे सुनते ही मंदोदरी ने मना कर दिया लेकिन रावण को इस पर बहुत गुस्सा आया और उसने मायासुर के राज्य को खत्म करने की धमकी दी।

... तो इसलिए की शादी
मंदोदरी को पता था कि लंकापति को हराना आसान नहीं है और इसी वजह से उसने रावण से शादी के लिए हां कर दिया था। इस शादी से रावण और मंदोदरी को इंद्रजीत, मेघनाद, महोदर, प्रहस्त, विरुपाक्ष भीकम वीर बेटे हुए थे। वैसे रावण की मंदोदरी के अलावा भी दो पत्नियां थीं। उनके नाम थे माया और धन्यमालिनी।












Click it and Unblock the Notifications