सूर्य का पुष्य नक्षत्र में गोचर, इन 5 राशियों की लगेगी लॉटरी, चेक करें कहीं आपकी राशि तो नहीं?
Sun transits into Pushya Nakshatra: सूर्य आज नक्षत्रों के राजा पुष्य में प्रवेश करने जा रहा है। सूर्य का यह गोचर लगभग 15 दिनों का रहेगा। सूर्य 3 अगस्त तक इसी नक्षत्र में भ्रमण करने वाला है। पुष्य सबसे श्रेष्ठ और शुभ नक्षत्र है और जब भी कोई ग्रह इस नक्षत्र में गोचर करता है तो उसके शुभ प्रभाव बढ़ जाते हैं।
हालांकि पुष्य शनि का नक्षत्र है और सूर्य-शनि शत्रुता का व्यवहार करते हैं लेकिन शुभ नक्षत्र होने के कारण यहां सूर्य अच्छा फल देगा। सूर्य का यह गोचर पांच राशियों के लिए श्रेष्ठ रहने वाला है। वे कौन की पांच राशियां हैं उनकी चर्चा हम आगे करेंगे।

सूर्य 20 जुलाई को प्रात: 5 बजकर 22 मिनट पर पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करेगा और यह 3 अगस्त को प्रात: 4 बजकर 7 मिनट तक इसी नक्षत्र में रहेगा। 15 दिनों का यह समय मान-सम्मान और उच्च पद प्राप्ति में सहायक रहेगा। इस समय में भूमि, भवन, संपत्ति, सोना-चांदी खरीदना श्रेष्ठ रहेगा। जो लोग दूर-देश से व्यापार व्यवसाय करते हैं, उन्हें लाभ होगा।
इन पांच राशियों की खुलेगी किस्मत (Sun transits into Pushya Nakshatra)
सूर्य के पुष्य नक्षत्र में होने के कारण पांच राशियों की किस्मत खुलने वाली है। सूर्य की राशि सिंह पर सर्वाधिक शुभ प्रभाव होने वाला है। मान-सम्मान बढ़ेगा। कार्य स्थल पर आपके श्रेष्ठ काम को सराहना मिलेगी और उसके बदले पुरस्कार भी मिल सकता है। इसके अलावा पुष्य नक्षत्र का स्वामी शनि और देवता बृहस्पति है। इसलिए शनि की राशियों मकर-कुंभ और बृहस्पति की राशियों धनु-मीन के लिए यह समय श्रेष्ठ रहने वाला है। मान-सम्मान बढ़ने के साथ ही कुछ ऐसे काम भी जीवन में होंगे जो आपको पूरे जीवन श्रेष्ठ फल देने वाले हैं।
अन्य राशियों पर प्रभाव (Sun transits into Pushya Nakshatra)
अन्य सभी राशियों पर सूर्य के पुष्य नक्षत्र में गोचर का मिलाजुला असर होने वाला है। यह व्यक्ति की कुंडली में मौजूद सूर्य की स्थिति पर निर्भर रहेगा। जिन जातकों की कुंडली में सूर्य उच्च का, स्वराशिगत, नवांश में शुभ स्थानों में होगा उन्हें इसका श्रेष्ठ लाभ मिलेंगे और जिन जातकों की कुंडली में सूर्य नीच राशि का शत्रु की राशि में होगा, कमजोर होगा उनके लिए यह समय परेशानियों वाला हो सकता है।
क्या करें (Sun transits into Pushya Nakshatra)
सूर्य के पुष्य नक्षत्र में गोचर के दौरान सभी राशियों के जातक लाल चंदन या हल्दी की माला पहनकर रखें। सूर्य को नियमित जल चढ़ाएं। भगवान विष्णु, श्रीकृष्ण और दत्तात्रेय का नियमित रूप से दर्शन-पूजन करें।












Click it and Unblock the Notifications