Sawan 2025: ये सावन है बेहद खास, जानिए इस मास के प्रमुख व्रत के बारे में, जानिए कब है सिंजारा तीज?
Sawan 2025: भगवान शिव के भक्तों के लिए श्रावण मास का विशेष महत्व होता है। यह मास शिव भक्तों के लिए अत्यंत पवित्र, सिद्ध और शिव की शक्तियां प्राप्त करने का होता है। इस मास में भक्त अपने भोले को प्रसन्न करने के लिए हर संभव प्रयास करते हैं। व्रत-उपवास करते हैं, शिवाभिषेक करते हैं और अनेक तरह के जतन करते हैं।
श्रावण मास आज से शुरू हुआ, जो कि 9 अगस्त तक रहेगा। इस दौरान अनेक व्रत-त्योहार, योग-संयोग बनेंगे और ग्रहों के राशि परिवर्तन होंगे।

श्रावण मास का महत्व (Sawan 2025)
पौराणिक मान्यता है कि इसी महीने समुद्र मंथन हुआ था। चौदह रत्नों के अलावा मंथन से भयंकर हलाहल विष भी बाहर आया था। जिसे सृष्टि की रक्षा के लिए भगवान शिव ने अपने कंठ में धारण किया था। विष की भीषण ज्वाला से शिव का शरीर तपने लगा। उन्हें शीतलता प्रदान करने के लिए देवताओं और ऋषियों ने उनका जलाभिषेक किया। तभी से श्रावण मास में शिवलिंग पर जल चढ़ाने की परंपरा शुरू हुई। इस महीने में भगवान शिव का रुद्राभिषेक, बिल्वपत्र अर्पण, मंत्र जाप, व्रत, उपवास, रात्रि जागरण और सोमवार की विशेष पूजा करना अत्यंत फलदायक माना गया है। कहा जाता है कि इस माह में की गई शिव भक्ति से सभी पापों का नाश होता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है।
श्रावण के प्रमुख व्रत-पर्व (Sawan 2025)
- सोमवार व्रत : सोमवार भगवान शिव का दिन होता है और इस दिन अधिकांश शिव भक्त व्रत रखते हैं। शिवजी का अभिषेक करते हैं। पूजन करते हैं और उन्हें प्रसन्न करते हैं। इस महीने में सोमवार 14, 21, 28 जुलाई और 4 अगस्त को आएगा।
- मंगला गौरी व्रत : श्रावण के सोमवार की तरह मंगलवार का भी महत्व है। श्रावण के मंगलवार को मंगला गौरी व्रत किया जाता है। इस महीने में मंगलवार 15, 22, 29 जुलाई और 5 अगस्त को आएगा।
- मास शिवरात्रि : शिवरात्रि प्रत्येक महीने में आता है, लेकिन श्रावण की मास शिवरात्रि विशेष महत्व रखती है। इस बार मास शिवरात्रि 23 जुलाई को आएगी।
Sawan 2025 के अन्य व्रत-त्योहार
- 12 जुलाई : अशून्यशयन व्रत
- 13 जुलाई : जया पार्वती व्रत पूर्ण
- 14 जुलाई : संकट चतुर्थी व्रत
- 17 जुलाई : कालाष्टमी
- 21 जुलाई : कामदा एकादशी
- 22 जुलाई : भौम प्रदोष व्रत
- 23 जुलाई : मास शिवरात्रि
- 24 जुलाई : हरियाली अमावस्या
- 27 जुलाई : श्रावण तीज, सिंजारा तीज
- 28 जुलाई : विनायक चतुर्थी, शिवमनसा सोलह सोमवार व्रत प्रारंभ
- 29 जुलाई : नाग पंचमी
- 31 जुलाई : गोस्वामी तुलसीदास जयंती
- 1 अगस्त : श्रावण अष्टमी
- 5 अगस्त : पवित्रा एकादशी
- 6 अगस्त : पवित्रा द्वादशी, प्रदोष व्रत, विष्णु पवित्रारोपण
- 8 अगस्त : सत्यव्रत
- 9 अगस्त : रक्षाबंधन, गायत्री जयंती, हवग्रीव जयंती, संस्कृत दिवस, कोकिला व्रत पूर्ण
ग्रहों का बदलाव (Sawan 2025)
- 13 जुलाई : शनि वक्री प्रात: 9:40 से, गुरु आर्द्रा-3 में प्रात: 7:35से
- 16 जुलाई : सूर्य कर्क में सायं 5:31 से
- 18 जुलाई : बुध वक्री प्रात: 10:15 से
- 20 जुलाई : सूर्य पुष्य में प्रात: 5:22 से
- 23 जुलाई : बुध अस्त पश्चिम में रात्रि 1:05
- 24 जुलाई : गुरु पुष्य
- 26 जुलाई : शुक्र मिथुन में प्रात: 8:57 से
- 28 जुलाई : मंगल कन्या में सायं 7:57 से
- 9 अगस्त : बुध उदय पूर्व में सायं 7:23












Click it and Unblock the Notifications