सुदर्शन पटनायक को 'पीपुल्स चॉइस' पुरस्कार

Sand art by Sudarshan
भुवनेश्वर। भारतीय शिल्पकार सुदर्शन पटनायक को कनाडा में उनकी कलाकृति 'लॉर्ड गणेशा' के लिए 'पीपुल्स चॉइस' पुरस्कार से नवाजा गया है। पटनायक की यह कलाकृति 'कैनेडियन नेशनल एग्जीबीशन' में प्रदर्शित की गई थी।

रेत से बनी कलाकृतियों की पहली यह अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता थी। सुदर्शन पटनायक उड़ीसा के रहने वाले हैं और टोरंटो में 20 से 25 अगस्त तक आयोजित इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले अकेले भारतीय थे।

प्रतियोगिता में दुनियाभर से छह कलाकारों ने हिस्सा लिया था। इनमें रूस, नीदरलैंड, कनाडा, अमेरिका, सिंगापुर और भारत के कलाकार थे। प्रत्येक प्रतियोगी ने पांच दिन तक 10 टन रेत पर काम किया था।

सुदर्शन कहते हैं, "मैंने हरियाली का संदेश देते हुए भगवान गणेश की आठ फुट ऊंची मूर्ति बनाई थी। आयोजकों की ओर से मेरे पास एक ई-मेल संदेश आया है जिसमें बताया गया कि जनता के सबसे ज्यादा वोट हासिल करने के बाद मैंने 'पीपुल्स चॉइस' पुरस्कार जीता है।"

भारत में बालू से कलाकृतियां बनाने की परंपरा की शुरुआत करने वाले सुदर्शन अब तक 42 देशों में विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुके हैं। उन्होंने जर्मनी के बर्लिन में आयोजित 'इंटरनेशनल सैंड स्कल्पचर फेस्टिवल' में इस साल पांचवी बार 'पीपुल्स चॉइस' अवार्ड जीतकर एक रिकॉर्ड कायम किया है।

उनके काम के लिए लगातार पांच वर्ष 2006-2010 तक लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में उनका नाम रहा है। सीएनई का आयोजन 18 दिन तक होता है। यह कनाडा का सबसे बड़ा और उत्तरी अमेरिका का पांचवा सबसे बड़ा सामुदायिक आयोजन है। इसमें औसतन 13 लाख लोग प्रतिवर्ष शामिल होते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+