Som Pradosh 2025: सोम प्रदोष व्रत आज, अपनी राशि अनुसार करें अभिषेक, होगी हर इच्छा पूर्ण
Som Pradosh 2025: प्रदोष का दिन भगवान शिव को अत्यंत प्रिय होता है और खासकर यह सोमवार के दिन आए तो इसका महत्व और बढ़ जाता है। आषाढ़ मास में सोम प्रदोष का शुभ संयोग 23 जून को बना है। इस दिन व्रत रखकर शिवजी का अभिषेक करने से सारे कष्ट दूर हो जाते हैं।
इस दिन राशि के अनुसार शिवजी का पूजन-अभिषेक करने से मनचाही चीजें प्राप्त होती हैं और समस्त सुख-सम्मान, संपत्ति की प्राप्ति होती है।

- मेष : मेष राशि के जातक सोम प्रदोष के दिन शिवजी का अभिषेक अनार के रस से करें। उनकी मनचाही वस्तु प्राप्त होगी और जिस संकल्प के साथ अभिषेक करेंगे वह निश्चित रूप से पूरा होगा। परिवार में सुख-समृद्धि आएगी।
- वृषभ : वृषभ राशि के जातक सोम प्रदोष के दिन शिवजी का अभिषेक दूध में मिश्री मिलाकर करें। इससे पारिवारिक सुख, वैवाहिक सुख, संतान की ओर से लाभ जैसी स्थितियां बनेंगी। आर्थिक समृद्धि बनी रहेगी।
- मिथुन : मिथुन राशि के जातक सोम प्रदोष के दिन शिवजी का अभिषेक दूध में भांग मिलाकर करें। ग्रह मजबूत होंगे। शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे और आर्थिक तंगी दूर होगी। इस दिन शिवजी को धतूरा अवश्य अर्पित करें।
- कर्क : कर्क राशि के जातक सोम प्रदोष के दिन शिवजी का अभिषेक दही में शक्कर मिलाकर करें। यदि चंद्र कमजोर है तो वह मजबूत होगा और पारिवारिक सुख-सौभाग्य प्राप्त होगा। धन की तंगी दूर होगी।
ऊं आशुतोषाय नम: मंत्र का जाप भी करें (Som Pradosh)
- सिंह : सिंह राशि के जातक दूध में केसर मिलाकर शिवजी का अभिषेक सोम प्रदोष के दिन करें। इस दौरान ऊं आशुतोषाय नम: मंत्र का जाप भी करें। मान-सम्मान बढ़ेगा, पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और धन आएगा।
- कन्या : कन्या राशि के जातक सोम प्रदोष के दिन शिवजी का अभिषेक शहद से करें और फिर गंगाजल से करें। ऐसा करने से शिवजी सारी मनोकामनाएं पूरी करेंगे। जिस बात के पूरा होने का संकल्प लेकर करेंगे वह पूरी होगी।
- तुला : तुला राशि के जातक गुलाब जल से शिवजी का अभिषेक करें। या गंगाजल में गुलाब का इत्र डालकर अभिषेक करें। सुख-समृद्धि, धन लाभ, वैवाहिक सुख, परिवार की ओर से शुभ समाचार प्राप्त होगा।
करियर में उन्नति मिलेगी, मानसिक विकार दूर होगा (Som Pradosh)
- वृश्विक : वृश्चिक राशि के जातक शिवजी का अभिषेक शुद्ध घी से करें। शारीरिक रोग दूर होंगे, पैसा आएगा, करियर में उन्नति मिलेगी और हर तरह से मानसिक विकार दूर होगा सुख-शांति प्राप्त होगी।
- धनु : धनु राशि के जातक सोम प्रदोष के दिन शिवजी का अभिषेक आम के रस से करें। इसके बाद पंचोपचार पूजन करके शिवजी का 27 बिल्वपत्र अर्पित करें। सारी कामनाएं पूरी होंगी और धन-सम्मान प्राप्त होगा।
- मकर : मकर राशि के जातक शिवजी का अभिषेक गन्ने के रस से करें। आर्थिक लाभ मिलेगा, सम्मान और संपत्ति प्राप्त होगी। पारिवारिक जीवन सुखद होगा। शारीरिक विकार दूर होंगे। सौंदर्य प्राप्त होगा।
आर्थिक समृद्धि आएगी , खुश रहेंगे (Som Pradosh)
- कुंभ : कुंभ राशि के जातक शिवजी का अभिषेक दूध में काले तिल मिलाकर करेंगे तो शिवजी प्रसन्न होंगे और शनि की पीड़ा दूर होगी। आर्थिक समृद्धि आएगी और पारिवारिक जीवन सुखद बनेगा।
- मीन : मीन राशि के जातक शिवजी का अभिषेक बेलपत्र के रस से करें। सारी कामनाएं पूरी होंगी। आर्थिक लाभ होगा, करियर आगे बढ़ेगा। मान-सम्मान, पद प्रतिष्ठा प्राप्त होगी और वैवाहिक जीवन, प्रेम संबंध मजबूत बनेंगे।












Click it and Unblock the Notifications