Som Pradoash Vrat 2025: आज है सोम प्रदोष व्रत, क्या है शुभ मुहूर्त और पूजा विधि?
Som Pradoash Vrat 2025: : हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का विशेष महत्व है। यह व्रत भगवान शिव की पूजा से जुड़ा हुआ है। यह हर माह दो बार आता है - एक बार शुक्ल पक्ष में और दूसरी बार कृष्ण पक्ष में। 'प्रदोष' शब्द का अर्थ है "संध्याकाल" यानी दिन और रात के मिलन का समय। इस काल में भगवान शिव की पूजा करने से सभी प्रकार के दोषों, पापों और दुखों से मुक्ति मिलती है और इंसान को यश की प्राप्ति होती है।

Som Pradoash Vrat 2025 पूजा का शुभ मुहूर्त
प्रदोष व्रत हर महीने की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। जब यह सोमवार को पड़ता है तो इसे सोम प्रदोष, मंगलवार को पड़ने पर भौम प्रदोष, और शनिवार को पड़ने पर शनि प्रदोष व्रत कहा जाता है। हर वार के अनुसार इसका फल अलग-अलग माना जाता है। आज सोमवार है इसलिए आज सोम प्रदोष व्रत है। प्रदोष व्रत का शुभ मुहूर्त आज शाम 5:34 बजे से प्रारंभ होकर रात 8:11 बजे तक है। इस दौरान आप कभी भी भगवान शिव की पूजा कर सकते हैं।
Som Pradoash Vrat 2025: की पूजा विधि
- व्रत वाले दिन सुबह स्नान करके भगवान शिव और माता पार्वती का ध्यान करें।
- प्रदोष काल में व्रतधारी को स्नान करके स्वच्छ वस्त्र पहनें और इसके बाद शिवलिंग पर जल, दूध, शहद और गंगाजल से अभिषेक करें।
- फिर उन्हें बेलपत्र, क्षत, पुष्प, फल और धूप-दीप अर्पित करें और इसके साथ ही
- इसके बाद शिवचालीसा का पाठ करें और कथा पढ़ें। व्रतधारी को अगले दिन पारण करना चाहिए।
Som Pradoash Vrat 2025 की कथा
कथा के अनुसार, एक समय देवताओं और असुरों के बीच समुद्र मंथन हुआ। मंथन से निकला विष अत्यंत घातक था, जिससे सृष्टि नष्ट होने का भय उत्पन्न हुआ। तब भगवान शिव ने करुणा दिखाते हुए वह विष अपने कंठ में धारण कर लिया। इसी कारण उनका नाम नीलकंठ पड़ा। उस समय प्रदोष काल था, और तभी से इस काल में शिव की पूजा का विशेष महत्व माना गया।
Som Pradoash Vrat 2025 का महत्व
प्रदोष व्रत करने से भगवान शिव की कृपा से सभी प्रकार के पापों का नाश होता है और भक्त को सुख, समृद्धि और शांति मिलती है। दांपत्य जीवन में भी प्रेम और सामंजस्य बढ़ता है। जो भक्त निष्ठा और श्रद्धा से प्रदोष व्रत करता है, उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है।
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications