Venus-Pushya conjunction: प्रेम और दांपत्य को मजबूती देता है शुक्र-पुष्य संयोग
Venus-Pushya conjunction: प्रेम जीवन का आधार है, यह बात जो लोग जानते-समझते हैं वे प्रेम का महत्व भी भलीभांति जानते हैं। और जिन लोगों के जीवन में प्रेम का संचार नहीं होता है उनका जीवन एक तरह से नीरस और सूना-सूना रहता है।

प्रेम की प्राप्ति और दांपत्य जीवन में प्रेम में वृद्धि करने के लिए आज का दिन काफी पावन है।क्योंकि आज पुष्य नक्षत्र का शुभ संयोग बना है। शुक्र-पुष्य की युति प्रेम और दांपत्य जीवन की मजबूती और भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि करवाने वाली होती है।
यह पढ़ें: मासिक राशिफल: जनवरी 2024 कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए?
शुक्र-पुष्य की युति शुभ होती है
यदि आपके जीवन में प्रेम की कमी है और आपकी भौतिक सुख-सुविधाओं में कमी हैं, आपमें आकर्षण नहीं है, लोग आपसे प्रभावित नहीं रहते हैं तो शुक्र-पुष्य की युति में कुछ विशेष प्रयोग करके आप अपनी लव लाइफ में तड़का लगा सकते हैं।
पुष्य नक्षत्र रिश्तों के लिए अच्छा होता है
आज दिन पुष्य नक्षत्र दिन है। पुष्य नक्षत्र 28 दिसंबर को रात्रि 1:03 से प्रारंभ हुआ है जो कि आज रात 3:08 तक रहेगा।
यह करें लाभ होगा
शुक्र पुष्य के संयोग वाले दिन प्रात: स्नानादि से निवृत होकर नए सफेद वस्त्र पहनें अपने ईष्ट देवी-देवता का पूजन करें और गुलाब का इत्र अपने दोनों कानों के पीछे की ओर लगाएं और दोनों कलाई में लगाएं। इससे आपके प्रेम जीवन में बहार आने वाली है।
यह पढ़ें: लव राशिफल 2024 : जानिए सभी 12 राशियों का प्यार का भविष्यफल
गुलाब, चंपा, मोगरा आदि का इत्र लगाएं
शुक्र पुष्य के दिन भगवान श्रीकृष्ण का आकर्षण श्रृंगार करके उन्हें गुलाब, चंपा, मोगरा आदि का इत्र लगाएं। मोगरे के फूलों की माला भेंट करें और क्लीं मंत्र का जाप पिंक स्फटिक की माला से करें। इससे आपका प्रेम सफल होगा। दांपत्य में मधुरता आएगी।
भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि
- शुक्र पुष्य के संयोग में महालक्ष्मी पूजन करें, श्रीसूक्त के पाठ करने से भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी।
- इस शुभ संयोग में कमलगट्टे की माला से माता लक्ष्मी के बीज मंत्र श्रीं का जाप करें। कम से कम 21 माला जाप करके मखाने की खीर का नैवेद्य माता को लगाएं। इससे आपके घर में धन-संपदा जाएगी।
- जिन लोगों के दांपत्य जीवन में परेशानी चल रही है, वे इस संयोग में कामदेव पूजन करें। विभिन्न पुष्पों से कामदेव के चित्र का पूजन करके काम गायत्री मंत्र का जाप करें। मंत्र है- ऊं कामदेवाय विद्महे पुष्पबाणाय धीमहि तन्नो अनंग प्रचोदयात।
- शुक्र-पुष्य के संयोग में पूरे दिन अपना पसंदीदा इत्र या परफ्यूम लगाकर रखें, आपके आकर्षण प्रभाव में वृद्धि होगी।
- अपनी दोनों हथेलियों के अंगूठे के मूल में शुक्र पर्वत होता है। इस पर गुलाब का इत्र लगाकर क्लाकवाइज दूसरे हाथ के अंगूठे से 21 बार जिस व्यक्ति का नाम लेते हुए रगड़ेंगे वह आपसे प्रभावित हो जाएगा।
यह पढ़ें:वार्षिक राशिफल 2023 : जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफल












Click it and Unblock the Notifications