Shukra Pradosh Vrat 2026: शुक्र प्रदोष व्रत आज, जानें किस मुहूर्त में होगी भोलेनाथ की पूजा?
Shukra Pradosh Vrat 2026: हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत भगवान शिव और माता पार्वती की उपासना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। जब प्रदोष व्रत शुक्रवार के दिन पड़ता है, तब इसे शुक्र प्रदोष व्रत कहा जाता है। माघी मास की प्रथम प्रदोष व्रत आज है, आपको बता दें कि शुक्रवार का संबंध माता लक्ष्मी और शुक्र ग्रह से भी होता है इसलिए इस दिन किया गया व्रत विशेष फलदायी माना जाता है। शुक्र प्रदोष व्रत करने से वैवाहिक जीवन सुखमय होता है, धन-समृद्धि में वृद्धि होती है और जीवन की बाधाएं दूर होती हैं।

Shukra Pradosh Vrat 2026 : क्या है शुभ मुहू्र्त?
शुक्र प्रदोष व्रत पर आज शाम 5: 47 PM से 8:29 PM तक भगवान शिव की पूजा-उपासना के लिए सबसे खास मुहूर्त है।
Shukra Pradosh Vrat 2026 का धार्मिक महत्व
शास्त्रों के अनुसार, प्रदोष काल में भगवान शिव की पूजा करने से सभी पापों का नाश होता है और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। शुक्र प्रदोष व्रत विशेष रूप से उन लोगों के लिए लाभकारी माना जाता है जो प्रेम, विवाह, सौंदर्य, भौतिक सुख और ऐश्वर्य की कामना रखते हैं। यह व्रत शुक्र ग्रह को मजबूत करता है, जिससे जीवन में विलासिता, सुख-साधन और आर्थिक स्थिरता आती है। साथ ही, यह व्रत पति-पत्नी के रिश्ते में मधुरता बढ़ाता है।
Shukra Pradosh Vrat 2026 की पूजा विधि
शुक्र प्रदोष व्रत की पूजा प्रदोष काल में करनी चाहिए। सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
व्रत का संकल्प लें और पूरे दिन सात्विक आहार ग्रहण करें या फलाहार करें। फिर घर के मंदिर या किसी शिवालय में पूजा की तैयारी करें।संध्या समय भगवान शिव का गंगाजल या दूध से अभिषेक करें। इसके बाद बेलपत्र, सफेद फूल, अक्षत, धूप और दीप अर्पित करें।
ॐ नमः शिवाय मंत्र का जप करें और प्रदोष व्रत कथा पढ़ें
भगवान शिव के साथ माता पार्वती की भी पूजा करें। ॐ नमः शिवाय मंत्र का जप करें और प्रदोष व्रत कथा का पाठ करें।अंत में शिव आरती करें और क्षमा प्रार्थना करें। पूजा के बाद प्रसाद वितरित करें और व्रत का पारण करें।
Shukra Pradosh Vrat 2026 के लाभ
शुक्र प्रदोष व्रत करने से व्यक्ति को सुख, सौभाग्य और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। विवाह में आ रही बाधाएं दूर होती हैं और प्रेम संबंध मजबूत होते हैं। व्यापार और नौकरी में उन्नति के योग बनते हैं। यह व्रत मानसिक शांति प्रदान करता है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।
Disclaimer: इस आलेख का मतलब किसी भी तरह का अंधविश्वास पैदा करना नहीं है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।












Click it and Unblock the Notifications