Shukra Ka Gochar: शुक्र का मीन राशि में गोचर, बदलने वाला है इन राशियों का वक्त, कहीं आप तो इस लिस्ट में नहीं
Shukra Ka Gochar Hindi: लग्जरी लाइफ, भोग-विलास, प्रेम, धन-संपत्ति, वैवाहक सुख और आकर्षण का प्रतिनिधि ग्रह शुक्र का गोचर अपनी उच्च राशि मीन में होने जा रहा है। शुक्र 28 जनवरी 2025को प्रात: 7 बजे अपनी उच्च राशि मीन में प्रवेश कर गए हैं।
मीन का शुक्र समस्त प्रकार के भोग विलास और सुख-संपदा प्रदान करता है। शुक्र के राशि परिवर्तन से उन लोगों को विशेष लाभ मिलने वाला है जिनका दांपत्य जीवन खराब चल रहा है या जिन लोगों के प्रेम विफल हो गया है। शुक्र के राशि परिवर्तन ने धन संबंधी संकट भी दूर होगा।

राशियों पर प्रभाव (Shukra Ka Gochar)
- मेष : शुक्र का गोचर मेष राशि के लिए बारहवें भाव में हो रहा है। इस स्थान में जाकर शुक्र अनावश्यक खर्च कम करेगा। धन आने के मार्ग बनाएगा। किसी स्त्री पक्ष की ओर से धन की प्राप्ति होगी। दांपत्य जीवन मधुर होगा। आर्थिक संकट दूर होगा।
- वृषभ : शुक्र का गोचर आपके लिए एकादश स्थान में होगा। यह लाभ भाव है इसलिए चारों ओर से लाभ प्राप्त होगा चाहे वह धन लाभ हो या रिश्तों में लाभ हो, आप लाभ की स्थिति में रहेंगे। पैसा आएगा, आपका प्रभाव बढ़ेगा। प्रेम प्रगाढ़ होगा।
- मिथुन : दशम कार्यस्थान में शुक्र का आना अत्यंत लाभदायक रहने वाला है। आपकी आजीविका से जुड़ी समस्या दूर हो जाएगी। करियर में ग्रोथ मिलेगी। अनेक माध्यमों से पैसा आएगा। कोई बड़ी पारिवारिक समस्या का समाधान हो जाएगा।
- कर्क : भाग्य स्थान में शुक्र के आने से धन प्राप्ति की बाधाएं दूर होंगी। पारिवारिक संपत्ति प्राप्त होगी। वैवाहिक जीवन में मजबूती आएगी। प्रेम संबंध बनेगा, विवाह के योग भी हैं। कार्यस्थल पर आपके प्रभाव में बेतहाशा वृद्धि होने वाली है7
- सिंह : अष्टम में शुक्र आ रहा है, यह धन तो प्रदान करेगा किंतु खर्च भी अधिक करवाएगा। ज्यादातर धन किसी अनावश्यक कार्य में खर्च हो जाएगा। जल या पेट संबंधी कोई रोग आ सकता है। पारिवारिक, दांपत्य जीवन में सुधार आने वाला है।
- कन्या : सप्तम स्थान में शुक्र के आने से पति-पत्नी में प्रेम बढ़ेगा। साझेदारी में किए गए कार्यों से लाभ प्राप्त होगा। आर्थिक संकट दूर होगा। पुराने किए गए निवेश से लाभ होगा। संपत्ति, भूमि खरीदी के योग बन रहे हैं। आकर्षण प्रभाव बढ़ेगा।
- तुला : छठे स्थान में शुक्र के आने से आपके पास धन तो आएगा किंतु इसके साथ शत्रु भी बढ़ेंगे। वैवाहिक जीवन में थोड़ी परेशानी आ सकती है। प्रेम संबंधों में टकराव हो सकता है। शारीरिक कष्ट होगा। सलाह है कि अपनी योजनाएं किसी से न कहें।
- वृश्विक : जिन लोगों के जीवन में प्रेम नहीं है उन्हें प्रेम मिलने वाला है। प्रेम विवाह के योग भी बनेंगे। धन आएगा, संपत्ति खरीदने के योग हैं। उत्तम वाहन सुख प्राप्त होगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। बड़े भाई-बहनों की ओर से लाभ मिलेगा।
- धनु : चतुर्थ सुख स्थान में शुक्र के बैठने से वारे न्यारे होंगे। खूब पैसा आएगा, उधार दिया हुआ धन लौट आएगा। संपत्ति के अटके हुए काम पूरे होंगे। वैवाहिक जीवन सुखद होगा लेकिन ध्यान रखें किसी तीसरे व्यक्ति की बातों पर ध्यान न दें।
- मकर : शुक्र का गोचर तीसरे स्थान में होने से परिवार और भाई बहनों की ओर से लाभ मिलेगा। अपने बाहुबल का प्रयोग करके अटका हुआ पैसा निकालने का प्रयास करना होगा। प्रेम संबंधों में टकराव होगा किंतु दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।
- कुंभ : ऐसे माध्यमों से धन आएगा जहां आपकी वाणी का प्रयोग होगा। बीमा एजेंट, कमीशन एजेंट, वकील, पत्रकार, कथा वाचक आदि के लिए यह गोचर शुभ रहने वाला है। नया वाहन सुख मिलेगा। शारीरिक कष्ट कम होंगे। पैसा आएगा।
- मीन : आपकी मेहनत और दौड़धूप का शुभ परिणाम मिलने वाला है। एक से अधिक मार्ग से पैसा आने के योग बनेंगे। नए कामकाज प्रारंभ करें लाभ होगा। धार्मिक-आध्यात्मिक कार्यों संस्थाओं से जुड़कर सम्मान, पद और पैसा प्राप्त होगा।












Click it and Unblock the Notifications