Shattila Ekadashi 2024 Chalisa: षटतिला एकादशी आज, जरूर करें इस चालीसा का पाठ, हो जाएंगे मालामाल
Shattila Ekadashi 2024 Chalisa in Hindi: माघ मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी 'षटतिला एकादशी' (Shattila Ekadashi) कहलाती है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।वो तो पालनकर्ता हैं। उनकी सच्चे मन से इस दिन पूजा करने से इंसान के सारे कष्टों का अंत तो होता ही है साथ उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है।

उसके घर-आंगन में कभी भी दुखों का घेरा नहीं रहता बल्कि सुख के फूल खिलते हैं। इसलिए इस दिन खास तौर पर भगवान विष्णु की पूजा चालीसा पाठ के साथ करनी चाहिए।
यहां हम आपके लिए लाए हैं भगवान विष्णु की चालीसा, जो कि निम्नलिखित हैं...
भगवान विष्णु चालीसा ( Lord Vishnu Chalisa)
दोहा
- विष्णु सुनिए विनय सेवक की चितलाय ।
- कीरत कुछ वर्णन करूं दीजै ज्ञान बताय ।।
विष्णु चालीसा
- नमो विष्णु भगवान खरारी, कष्ट नशावन अखिल बिहारी ।
- प्रबल जगत में शक्ति तुम्हारी, त्रिभुवन फैल रही उजियारी ।।
- सुन्दर रूप मनोहर सूरत, सरल स्वभाव मोहनी मूरत ।
- तन पर पीताम्बर अति सोहत, बैजन्ती माला मन मोहत ।।
- शंख चक्र कर गदा विराजे, देखत दैत्य असुर दल भाजे ।
- सत्य धर्म मद लोभ न गाजे, काम क्रोध मद लोभ न छाजे ।।
- सन्तभक्त सज्जन मनरंजन, दनुज असुर दुष्टन दल गंजन ।
- सुख उपजाय कष्ट सब भंजन, दोष मिटाय करत जन सज्जन ।।
- पाप काट भव सिन्धु उतारण, कष्ट नाशकर भक्त उबारण ।
- करत अनेक रूप प्रभु धारण, केवल आप भक्ति के कारण ।।
- धरणि धेनु बन तुमहिं पुकारा, तब तुम रूप राम का धारा ।
- भार उतार असुर दल मारा, रावण आदिक को संहारा ।।
- आप वाराह रूप बनाया, हिरण्याक्ष को मार गिराया ।
- धर मत्स्य तन सिन्धु बनाया, चौदह रतनन को निकलाया।।
- अमिलख असुरन द्वन्द मचाया, रूप मोहनी आप दिखाया ।
- देवन को अमृत पान कराया, असुरन को छवि से बहलाया।।
- कूर्म रूप धर सिन्धु मझाया, मन्द्राचल गिरि तुरत उठाया ।
- शंकर का तुम फन्द छुड़ाया, भस्मासुर को रूप दिखाया ।।
- वेदन को जब असुर डुबाया, कर प्रबन्ध उन्हें ढुढवाया ।
- मोहित बनकर खलहि नचाया, उसही कर से भस्म कराया ।।
- असुर जलन्धर अति बलदाई, शंकर से उन कीन्ह लड़ाई ।
- हार पार शिव सकल बनाई, कीन सती से छल खल जाई।।
- सुमिरन कीन तुम्हें शिवरानी, बतलाई सब विपत कहानी ।
- तब तुम बने मुनीश्वर ज्ञानी, वृन्दा की सब सुरति भुलानी।।
- देखत तीन दनुज शैतानी, वृन्दा आय तुम्हें लपटानी ।
- हो स्पर्श धर्म क्षति मानी, हना असुर उर शिव शैतानी।।
- तुमने ध्रुव प्रहलाद उबारे, हिरणाकुश आदिक खल मारे ।
- गणिका और अजामिल तारे, बहुत भक्त भव सिन्धु उतारे।।
- हरहु सकल संताप हमारे, कृपा करहु हरि सिरजन हारे ।
- देखहुं मैं निज दरश तुम्हारे, दीन बन्धु भक्तन हितकारे।।
- चाहता आपका सेवक दर्शन, करहु दया अपनी मधुसूदन ।
- जानूं नहीं योग्य जब पूजन, होय यज्ञ स्तुति अनुमोदन ।।
- शीलदया सन्तोष सुलक्षण, विदित नहीं व्रतबोध विलक्षण ।
- करहुं आपका किस विधि पूजन, कुमति विलोक होत दुख भीषण ।।
- करहुं प्रणाम कौन विधिसुमिरण, कौन भांति मैं करहु समर्पण ।
- सुर मुनि करत सदा सेवकाई, हर्षित रहत परम गति पाई ।।
- दीन दुखिन पर सदा सहाई, निज जन जान लेव अपनाई ।
- पाप दोष संताप नशाओ, भव बन्धन से मुक्त कराओ।।
- सुत सम्पति दे सुख उपजाओ, निज चरनन का दास बनाओ ।
- निगम सदा ये विनय सुनावै, पढ़ै सुनै सो जन सुख पावै।।
डिसक्लेमर- यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।
-
Silver Price Today: चांदी में बड़ी गिरावट! 29000 रुपये सस्ती, 36 दिन में ₹1.25 लाख गिरे दाम, क्या है रेट? -
तो इसलिए बदले जा रहे CM, गवर्नर–सीमांचल से नया केंद्रशासित प्रदेश? नया राज्य या UT बनाने के लिए क्या है नियम? -
IPS LOVE STORY: प्यार के आगे टूटी जाति की दीवार! किसान का बेटा बनेगा SP अंशिका वर्मा का दूल्हा -
T20 World Cup फाइनल से पहले न्यूजीलैंड के खिलाड़ी ने लिया संन्यास, क्रिकेट जगत में मची खलबली, फैंस हैरान -
Balen Shah Rap Song: वो गाना जिसने बालेन शाह को पहुंचा दिया PM की कुर्सी तक! आखिर क्या था उस संगीत में? -
PM Kisan Yojana: मार्च की इस तारीख को आएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त! क्या है लेटेस्ट अपडेट? -
क्या कंगना रनौत ने चुपचाप कर ली सगाई? कौन है BJP सांसद का मंगेतर? इंटरनेट पर क्यों मचा हंगामा? जानें सच -
IND vs NZ Final: फाइनल से पहले सन्नाटे में क्रिकेट फैंस! आज अपना आखिरी मैच खेलेंगे कप्तान सूर्यकुमार यादव? -
UPSC में 301 रैंक पर 2 आकांक्षा सिंह! ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती या वाराणसी की डॉक्टर-कौन हुआ पास, क्या है सच? -
पिता की चिता को मुखाग्नि देने के बाद दिया इंटरव्यू, रूला देगी UPSC क्रैक करने वाली जूही दास की कहानी -
IAS IPS Love Story: 'ट्रेनिंग के दौरान कर बैठे इश्क',कौन हैं ये IAS जिसने देश सेवा के लिए छोड़ी 30 लाख की Job? -
IND vs NZ: 'झूठ बोल रहा है!' सेंटनर के बयान पर सूर्यकुमार यादव का पलटवार, फाइनल से पहले गरम हुआ माहौल












Click it and Unblock the Notifications