Shani Ravi Pushya 2025: आज है शनि-रवि पुष्य का संयोग, व्यापार को लगेंगे पंख, जमकर बरसेगा पैसा
Shani Ravi Pushya 2025: वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि 4 मई 2025 को रवि पुष्य का संयोग बना है। यह योग इसलिए विशेष है क्योंकि सप्तमी तिथि के दिन लक्ष्मी योग बनता है और इसी दिन रवि पुष्य नक्षत्र आने से धन आने के योग बनेंगे।
इस योग में अपने व्यापार व्यवसाय को पंख लगाने के लिए कुछ विशेष उपाय करें, खूब धन बरसेगा। इस दिन खरीदारी करना भी अत्यंत शुभ रहेगा।

पुष्य नक्षत्र इस बार 24 घंटे से अधिक समय तक रहने वाला है। पुष्य नक्षत्र 3 मई को दोपहर 12 बजकर 34 मिनट से प्रारंभ होकर 4 मई को दोपहर 12 बजकर 53 मिनट तक रहेगा। इस प्रकार 24 घंटे 19 मिनट तक रहने वाले पुष्य के कारण शनि और रवि पुष्य दोनों का संयोग बन रहा है।
क्या करें शनि-रवि पुष्य संयोग में (Shani Ravi Pushya 2025)
- शनि-रवि पुष्य नक्षत्र में वाहन खरीदना अत्यंत श्रेष्ठ रहता है।
- इस योग में अपनी फैक्ट्री, व्यापार आदि के लिए मशीनें खरीदना चाहिए, इससे उस कार्य में श्रेष्ठ सफलता मिलती है।
- रवि पुष्य नक्षत्र में प्रॉपर्टी, भूमि, भवन, संपत्ति खरीदना चाहिए, उसकी रजिस्ट्री करवाना चाहिए।
- इस दिन अपने व्यापार में उन्नति के लिए एक पीले कपड़े पर ऊं नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र अष्टगंध से लिखें और पीले पुष्प से इसका पूजन करके तह करके अपने धन रखने के स्थान पर रखें।
केले के पेड़ की पूजा करके उसकी जड़ लाकर हल्दी से पूजन करें
- रवि पुष्य नक्षत्र में केले के पेड़ की पूजा करके उसकी जड़ लाकर हल्दी से पूजन करें और चांदी के ताबीज में भरकर अपने गले में बांधने से सर्वत्र विजय प्राप्त होती है। इसी प्रयोग से वैवाहिक जीवन में आ रही बाधाएं भी दूर होती हैं।
यह पढ़ें: धर्म से जुड़ी हर खबर
कृं कृष्णाय नम: मंत्र का जाप करें
- जिन युवक-युवतियों के विवाह में दिक्कत आ रही है, वे पुष्य नक्षत्र में भगवान श्रीकृष्ण का पूजन करें। उनका पूर्ण श्रृंगार करें और उन्हें पीले पुष्प अर्पित करें। कृं कृष्णाय नम: मंत्र का जाप करें। शीघ्र विवाह के मार्ग खुलेंगे।
- रवि पुष्य नक्षत्र के दिन चंदन, केसर, कस्तूरी, गुलाब में से कोई इत्र लगाएं। सफेद कपड़े पहनें, मस्तक पर केसर का तिलक लगाएं, हर कोई वशीभूत होगा। इस प्रयोग से धन आने के मार्ग भी खुलेंगे।












Click it and Unblock the Notifications