Shani Pradosh 2021: शनिप्रदोष आज, करें उपाय, शनि की पीड़ा होगी शांत
नई दिल्ली, 18 सितंबर। आज शनिप्रदोष है। आज के दिन रवि योग भी बन रहा है इसलिए इस दिन शनि की शांति के लिए कई प्रकार के उपाय किए जा सकते हैं। जिन लोगों को शनि की साढ़ेसाती चल रही है, या जिन्हें ढैया या पनौती चल रही है उनके लिए पीड़ा से मुक्ति के अनेक उपाय प्रस्तुत किए जा रहे हैं। अपनी सुविधा और क्षमता के अनुसार उपाय करें और सुख-चैन से जीवन व्यतीत करें।

- शनिप्रदोष व्रत के दिन सायं में प्रदोष वेला में भगवान शिव की पूजा-अभिषेक तो किया ही जाता है, इस दिन शनि देव की शांति के निमित्त अनेक अनुष्ठान किए जा सकते हैं।
- वर्तमान में धनु, मकर और कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है। धनु पर अंतिम ढैया, मकर पर दूसरा ढैया और कुंभ पर पहला ढैया चल रहा है। इन तीनों राशि के लोग शनिप्रदोष के दिन प्रात: स्नान करके काले या नीले रंग के वस्त्र पहनकर शनि मंदिर जाएं और शनिदेव को तिल के तेल में काले उड़द, काले तिल, लोहा और नीले पुष्प डालकर अर्पित करें। वहीं बैठकर शनि चालीसा का पाठ करें। शीघ्र पीड़ा दूर होगी।
- मिथुन और तुला राशि पर शनि का लघु कल्याणी ढैया चल रहा है। इसलिए इन दो राशियों के लोग भी वर्तमान में मानसिक रूप से बहुत परेशान चल रहे होंगे। ये आर्थिक और शारीरिक समस्याओं से भी जूझ रहे होंगे। इसलिए शनि की पीड़ा शांत करने के लिए शनिप्रदोष के दिन शनि मंदिर के बाहर बैठे हुए भिखारियों को नमकीन चावल बनाकर खिलाएं, फलों का वितरण करें। चप्पलों का दान करें।
- जन्मकुंडली में शनि खराब स्थिति में है तो अनेक प्रकार की पीड़ाएं देता है। इसकी शांति के लिए काले घोड़े काले चने खिलाएं। ये चने एक दिन पहले पानी में भिगोकर रखे हुए हों तो ज्यादा अच्छा।
- शनि के कारण यदि आर्थिक परेशानियां आ रही हों तो भूखे भिखारियों को सवा किलो इमरती शनिप्रदोष के दिन खिलाएं।
- जो लोग लंबे समय से बीमार चल रहे हैं वे शनिप्रदोष के दिन सवा लीटर सरसो के तेल में अपनी छाया देखकर वह तेल शनि मंदिर में चढ़ाएं, रोगों से शीघ्र मुक्ति मिलती है।
- शनिप्रदोष के दिन हनुमानजी को चमेली के तेल से सिंदूर का चोला चढ़ाएं। गुड़-चने का नैवेद्य लगाएं और चमेली के पुष्पोंे की माला अर्पित करे मीठा पान खिलाने से शनि से जुड़े दोषों की समाप्ति के साथ बल, बुद्धि और साहस में भी वृद्धि होती है।
- शनिप्रदोष के दिन महामृत्युंजय मंत्र के 11 हजार जाप करने से समस्त प्रकार के रोगों से मुक्ति मिलती है।












Click it and Unblock the Notifications