Power Bank Flight Rules: इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक ब्लॉस्‍ट, क्‍या है साथ ले जाने और इस्‍तेमाल संबंधी नियम

Power Bank Flight Rules: चंडीगढ़ के शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इंडिगो की हैदराबाद से आई फ्लाइट में यात्री का पावर बैंक अचानक फट गया। इंडिगो (6E 108) फ्लाइट के लैंड करते ही जैसे ही ये ब्लॉस्‍ट हुआ और पूरे केबिन में धुंआ फैल गया। जिससे सभी यात्री दहशत मे आए गए और फ्लाइट में हडकंप मच गया। हालांकि केबिन क्रू मेंबर्स ने फौरन पावर बैंक पर लगी आग को काबू कर लिया और कुछ मिनटों में ही लगभग 200 यात्रियों को इमरजेंसी स्‍टाइल के जरिए सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

इस हादसे के वीडियो सोशल मीडिया पर यात्रियों ने ही शेयर किए हैं जिसमें लोग इमजरेंसी स्‍टालइड से फ्लाइट से बाहर आते नजर आ रहे हैं। इस घटना में लगभग 5 यात्री घायल भी हुए जिनको आनन-फानन में एम्‍बुलेंस से अस्‍पताल पहुंचाया गया। 5 मई 2026 को दोपहर साढ़े तीन बजे हुई इस घटना ने हवाई यात्रा के दौरान यात्रियों की सुरक्षा को लेकर भयभीत कर दिया है। आइए समझते हैं आखिर पावर बैंक को फ्लाइट में ले जाने के और उसके इस्‍तेमाल संबंधी नियम क्‍या हैं?

Power Bank Flight Rules

Power Bank Rules - पावर बैंक को लेकर क्‍या है नियम?

हवाई यात्रा के दौरान Directorate General of Civil Aviation (DGCA) ने पावर बैंक ले जाने के लिए सख्त नियम बनाए हैं। पावर बैंक को केवल हैंड बैगेज में ही ले जाने की अनुमति है, जबकि चेक-इन बैग में इसे रखना पूरी तरह प्रतिबंधित है। इसका कारण यह है कि चेक-इन सामान में आग लगने की स्थिति में तुरंत नियंत्रण पाना कठिन होता है, जिससे बड़ा खतरा पैदा हो सकता है।

Capacity Limit - कितनी क्षमता वाला पावर बैंक होना चाहिए?

DGCA के नियमों के अनुसार, यात्री केवल 160Wh से कम क्षमता वाले पावर बैंक ही अपने साथ ले जा सकते हैं। इससे अधिक क्षमता वाले पावर बैंक सुरक्षा कारणों से प्रतिबंधित हैं। साथ ही, इन्हें ओवरहेड बिन में रखने की अनुमति नहीं है, इसलिए पावर बैंक हमेशा अपने पास रखना जरूरी है।

Usage Restrictions - पावर बैंक को लेकर क्‍या है नियम?

फ्लाइट के दौरान पावर बैंक से मोबाइल या अन्य डिवाइस चार्ज करना मना होता है। यह नियम लिथियम बैटरी से जुड़े जोखिमों को कम करने के लिए बनाया गया है, क्योंकि पावर बैंक में इस्तेमाल होने वाली बैटरियां ओवरहीट होकर खतरनाक स्थिति पैदा कर सकती हैं।

Safety Risks - क्‍यों हाेता पावर बैंक ब्लॉस्‍ट?

पावर बैंक में मौजूद लिथियम बैटरी ओवरचार्जिंग, खराब क्‍वॉलिटी या क्षतिग्रस्त होने की स्थिति में शॉर्ट-सर्किट कर सकती है। इससे अत्यधिक गर्मी पैदा होती है, जो आग या विस्फोट का कारण बन सकती है। इसी खतरे को देखते हुए DGCA ने सख्त दिशा-निर्देश लागू किए हैं।

Precautions - क्‍या बरतें सावधानियां?

फ्लाइट में यात्रा करते समय पावर बैंक को बैग की बाहरी पॉकेट में रखें ताकि जरूरत पड़ने पर आसानी से निकाला जा सके। किसी भी खराब या क्षतिग्रस्त पावर बैंक को साथ न ले जाएं। यदि पावर बैंक से धुआं, गर्मी या अजीब गंध आए, तो तुरंत केबिन क्रू को सूचित करें।

Charging Safety - चार्जिंग का कैसे करें सुरक्षित इस्‍तेमाल?

मोबाइल पूरी तरह चार्ज होते ही पावर बैंक को अलग कर दें और ओवरचार्जिंग से बचें। यदि पावर बैंक गर्म महसूस हो, तो तुरंत उसे डिस्कनेक्ट करें। चार्जिंग के समय इसे खुली जगह, जैसे ट्रे टेबल पर रखें और कभी भी इसे कंबल या बैग के अंदर ढककर न रखें।

IndiGo की फ्लाइट में अचानक फटा पॉवर बैंक, आग से घायल हुए यात्री, कैसे और कब हुआ ये हादसा? Video
IndiGo की फ्लाइट में अचानक फटा पॉवर बैंक, आग से घायल हुए यात्री, कैसे और कब हुआ ये हादसा? Video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+