Sawan 2024: सावन के दूसरे सोमवार पर शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़, जानिए क्या है आज का महत्त्व, शुभ मुहूर्त
Sawan Somwar: सनातन धर्म में श्रावण मास का विशेष महत्व है। यह महीना भगवान शिव को समर्पित होता है। मान्यता है कि सावन में ही भोलेनाथ ने विष पिया था। शास्त्रों के अनुसार, इस महीने में भगवान शिव रुद्र रूप में सृष्टि का संचालन करते हैं। मान्यता है कि माता पार्वती ने भगवान शिव को पाने के लिए कठोर तपस्या की थी और सावन के महीने में भगवान शिव ने उन्हें अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार किया था।
इस साल सावन महीने की शुरुआत 22 जुलाई से हुई है और इसका समापन 19 अगस्त को होगा। इस बार सावन में पांच सोमवार पड़ेंगे, जिनमें दूसरा सोमवार 29 जुलाई यानी आज है। सावन के सोमवार का भी विशेष महत्व है। इस दिन भक्त व्रत रखकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना करते हैं।

सावन के दुसरे सोमवार पर देशभर के अलग-अलग शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। सुबह से ही श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक करने मंदिर पहुंच रहे हैं।
#WATCH | Rajasthan: A large number of devotees offer prayers at Jharkhand Mahadev Temple in Jaipur, on the second Monday of the holy month of 'Sawan' pic.twitter.com/rlTfTGqlAI
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) July 29, 2024
सावन सोमवार तिथि और शुभ मुहूर्त
वैदिक पंचांग के अनुसार, सावन मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि सायं 5 बजकर 56 मिनट तक है। इसके बाद दशमी तिथि शुरू हो जाएगी। दूसरे सावन सोमवार पर भरणी नक्षत्र सुबह 10 बजकर 55 मिनट तक रहेगा, इसके बाद कृत्तिका नक्षत्र शुरू होगा।
गण्ड योग सुबह से शाम 5 बजकर 54 मिनट तक रहेगा, उसके बाद वृद्धि योग शुरू होगा। ब्रह्म मुहूर्त प्रातः काल 4 बजकर 16 मिनट से शुरू होकर 4 बजकर 58 मिनट तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 47 मिनट से शुरू होकर 12 बजकर 41 मिनट तक रहेगा। अमृत काल सुबह 6 बजकर 17 मिनट से शाम 7 बजकर 50 मिनट तक रहेगा।
सावन का महत्व और पूजा विधि
सावन का महीना भगवान शिव को काफी प्रिय है। इस महीने के सोमवार को लोग व्रत रखकर भोलेनाथ की पूजा करते हैं, जिससे उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। पुराणों के अनुसार, समुद्र मंथन भी श्रावण मास में हुआ था, जिससे यह माह और भी महत्वपूर्ण हो जाता है।
श्रावण मास में भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति को विशेष फल प्राप्त होते हैं और उसकी सभी इच्छाएं पूर्ण होती हैं। यह माह भक्तों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होता है क्योंकि इसमें भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने का अवसर मिलता है। इस दौरान लोग उपवास रखते हैं और मंदिरों में जाकर भगवान शिव की आराधना करते हैं।
सावन सोमवार की तारीखें इस प्रकार हैं:
22 जुलाई 2024 सावन का पहला सोमवार
29 जुलाई 2024 सावन का दूसरा सोमवार
5 अगस्त 2024 सावन का तीसरा सोमवार
12 अगस्त 2024 सावन का चौथा सोमवार (संक्रांति के अनुसार)
19 अगस्त 2024 सावन का पांचवा सोमवार












Click it and Unblock the Notifications