Sawan ka Dusra Somwaar Aaj: सावन का दूसरा सोमवार आज, शिवालयों में लगा भक्तों का मेला
Sawan ka dusra Somwaar: आज सावन का दूसरा सोमवार है, सुबह से शिवभक्तों की भीड़ मंदिरों में देखी जा रही है। सावन के सारे सोमवार को भगवान शिव कुछ ना कुछ प्रदान करते है। सावन का पहला सोमवार जहां जातकों को दुख से मुक्ति दिलाने वाला था वहीं दूसरी ओर आज का सोमवार शिवभक्तों को बेहतर स्वास्थ्य और शक्ति देने वाला है। दिल्ली से लेकर बिहार तक, यूपी से लेकर एमपी तक सुबह से ही शिवभक्तों की भारी भीड़ मंदिरों के सामने देखी जा रही है।

आपको बता दें कि सावन का मास शिव को प्रिय है और सावन का सोमवार भगवान शंकर को परमप्रिय है। आज के दिन जो भी भगवान शंकर की पूजा सच्चे मन से करता है,उसके सारे कष्टों का अंत तो होता ही है साथ ही उसकी हर मनोकामना पूरी होती है और उसे सार सुख नसीब होते हैं।
भगवान शिव की पूजा आप बिल्व पत्र से करें
अगर आपको शक्ति चाहिए तो आज के दिन भगवान शिव की पूजा आप बिल्व पत्र से करें, अगर आपको ज्ञान और धन चाहिए तो आज आप शिवलिंग पर गंगाजल अर्पित करें। अगर आप मानसिक रूप से व्यथित हैं तो सावन के पूरे महीने में शिवपुराण का पाठ करना चाहिए। आपको बता दें कि आज के दिन सुबह महाकाल की भस्म आरती हुई है तो वहीं काशी विश्वनाथ का दर्शन करने के लिए सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है।
आज करें भगवान शिव की इन मंत्रों से पूजा
- ॐ नमः शिवाय
- ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् ।
- ॐ नमो भगवते रुद्राय नमः
- शिव गायत्री मंत्र : ॐ तत्पुरुषाय विद्महे, महादेवाय धीमहि, तन्नो रूद्र प्रचोदयात्।।
- नमो नीलकण्ठाय।
- ॐ पार्वतीपतये नमः।
- ॐ ह्रीं ह्रौं नमः शिवाय।
- ॐ नमो भगवते दक्षिणामूर्त्तये मह्यं मेधा प्रयच्छ स्वाहा।












Click it and Unblock the Notifications