Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Satyanarayan Vrat 2025: आज है सावन का सत्यनारायण व्रत, जानिए पूजा विधि, महत्व और लाभ

Satyanarayan Vrat 2025: श्रावण मास में आने वाले सत्यव्रत या सत्यनारायण व्रत का बड़ा महत्व होता है। यह व्रत आज है। इस दिन चतुर्दशी तिथि दोपहर में 2 बजकर 12 मिनट पर समाप्त हो जाएगी। इसके बाद पूर्णिमा प्रारंभ हो जाने के कारण यह व्रत 8 अगस्त को ही किया जाएगा।

इस दिन व्रत रखकर भगवान सत्यनारायण का पूजन और कथा करने से समस्त समस्याओं का अंत होता है। आर्थिक लाभ होता है। रोग दूर होते हैं। परिवार में सामंजस्य बना रहता है।

Satyanarayana

कैसे करें व्रत-पूजन (Satyanarayan vrat 2025)

सत्यनारायण भगवान के व्रत के दिन प्रात: स्नानादि से निवृत्त होकर व्रत कर संकल्प लें। एक चौकी पर भगवान सत्यनारायण का चित्र या मूर्ति स्थापित करें। इसके चारों ओर केले के पत्ते और विविधरंगी पुष्पों का सुंदर मंडप सजाएं। भगवान का पूजन विविध द्रव्यों से करें। भगवान को पंचामृत, केले, पपीता, पंजीरी आदि का भोग लगाएं और कथा सुनें। इस दिन सत्यनारायण भगवान की कथा अवश्य सुननी चाहिए। इसके बिना व्रत अधूरा रहता है। कथा के पश्चात आरती करें और प्रसाद वितरण करें।

Satyanarayan Vrat 2025

सत्यव्रत के क्या लाभ (Satyanarayan vrat 2025)

परिवार में सुख-शांति आती है (Satyanarayan vrat 2025)

  • व्रत को करने वाले के परिवार में सुख-शांति आती है। स्वजनों में मतभेद दूर होता है।
  • सत्यनारायण व्रत करने से वैवाहिक जीवन में मधुरता आती है। दांपत्य के कष्ट दूर होते हैं।
  • इस व्रत के प्रभाव से संतान संबंधी सारे दोष दूर हो जाते हैं।
  • व्रत करने वाले और उसके परिवार के सभी सदस्यों की रोग मुक्ति हो जाती है।
  • सत्यनारायण व्रत करने से ऋण, रोग और शोक और विपत्तियों से मुक्ति मिलती है।
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+