Sarva Pitru Amavasya 2024: पितरों की शांति करने और कुंडली दोष समाप्त करने के लिए करें ये उपाय
Sarva Pitru Amavasya 2024: आश्विन मास की अमावस्या सर्वपितृ अमावस्या कहलाती है। यह अमावस्या श्राद्ध पक्ष का अंतिम दिन होती है। इस दिन उन अज्ञात पितरों की शांति के लिए तर्पण, श्राद्ध और अनुष्ठान किए जाते हैं जिनकी मृत्यु तिथि के बारे में स्वजनों को ज्ञात नहीं होता है।
सर्वपितृ अमावस्या वह दिन है जब पितर अपने अग्रजों से सूक्ष्म रूप में अन्न जल ग्रहण करने पुन: पितृ लोक में पहुंच जाते हैं।

इसलिए सर्वपितृ अमावस्या के दिन अपने समस्त ज्ञात-अज्ञात पितरों का तर्पण अवश्य करना चाहिए। इस अमावस्या के दिन जन्मकुंडली के अनेक दोषों को दूर करने के उपाय भी करना चाहिए।
पितरों के निमित्त क्या करें
- सर्वपितृ अमावस्या के दिन अपने ज्ञात-अज्ञात पितरों का तर्पण किया जाता है। इस दिन किसी विद्वान पंडित पुरोहित को घर पर बुलवाकर पितरों के निमित्त तर्पण, श्राद्ध आदि कर्म करें। अपनी श्रद्धानुसार संख्या में ब्राह्मणों को भोजन करवाकर उन्हें उचित दन-दक्षिणा देकर उनके चरण छूकर आशीर्वाद लें और ससम्मान विदा करें।
- सर्वपितृ अमावस्या के किसी पवित्र नदी-सर वर-सागर के तट पर बैठकर तर्पण अनुष्ठान आदि करने का अधिक पुण्य फल प्राप्त होता है। गंगा का तट सर्वश्रेष्ठ कहा गया है। हिमालय क्षेत्र में पितरों का तर्पण करने से उन्हें मोक्ष की प्राप्ति होती है।
- सर्वपितृ अमावस्या के दिन शिवजी का अभिषेक पंचामृत या केवल गाय के कच्चे दूध से करना चाहिए। इससे कुंडली में मौजूद कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है।
- अमावस्या के दिन नाग दोष, सर्प दोष, ग्रहण दोष से मुक्ति के उपाय भी किए जाते हैं। इस दिन महामृत्युंजय मंत्र से शिवजी का अभिषेक करें। शिवजी को धतूरा, बेलपत्र, सफेद आंकड़े के पुष्प अर्पित करें, ये सारे दोष दूर हो जाएंगे।
- यदि आपकी कुंडली में पितृदोष है तो अनेक संकट जीवन में आते हैं। इन संकटों को दूर करने के लिए पांच ब्राह्मणों को भोजन करवाएं। उनका पूजन कर दान-दक्षिणा प्रदान करें और उनसे एक-एक सिक्का ले लें। उन पांचों सिक्कों को क सफेद कपड़े में बांधक रधूप-दीप करके उन्हें अपने घर के पूजा स्थान में रखें। इससे पितृदोष दूर होता है।
- अमावस्या के दिन किसी गहरे कुएं या बावड़ी में सवा लीटर कच्चा दूध डालें और अपने सारे संकटों को दूर करने की प्रार्थना करें। पीछे मुड़े बिना वापस घर लौट आएं।












Click it and Unblock the Notifications