Saphala Ekadashi 2025: क्या है सफला एकादशी की कथा? आज भूलकर भी ना करें ये काम वरना होगा विनाश
Saphala Ekadashi 2025: आज पौष मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी यानी कि सफला एकादशी का व्रत है। यह उपवास भगवान श्रीहरि विष्णु को समर्पित है। मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से पूजा करने और कथा श्रवण करने से जीवन की असफलताएं दूर होती हैं , व्यक्ति को सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है और वो हर क्षेत्र में काफी सफल होता है। जो इंसान आज भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं, उन्हें दोहरे फल की प्राप्ति होती है।
Saphala Ekadashi 2025 व्रत कथा
प्राचीन काल की बात है। चम्पावती नगरी में महिष्मान नामक एक प्रतापी राजा राज्य करता था। उसके चार पुत्र थे। सबसे बड़ा पुत्र लुम्पक अत्यंत दुराचारी, क्रूर और अनैतिक प्रवृत्ति का था। वह जुआ, चोरी और परस्त्रीगमन जैसे कुकर्मों में लिप्त रहता था।

भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय है पीपल का वृक्ष
राजा उसके आचरण से अत्यंत दुःखी हुआ और अंततः उसे राज्य से निष्कासित कर दिया। राज्य से निकाले जाने के बाद लुम्पक जंगल में रहने लगा। भूख और कष्टों से पीड़ित होकर वह चोरी करने लगा। एक दिन वह जंगल में एक विशाल पीपल के वृक्ष के नीचे बैठ गया, जो भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय है।
अनजाने में ही सफला एकादशी का व्रत कर लिया
संयोगवश उसी दिन पौष कृष्ण एकादशी थी। भूख के कारण वह कुछ खा नहीं सका और अनजाने में ही उसका एकादशी का उपवास हो गया। रात्रि में ठंड से बचने के लिए वह पीपल के वृक्ष के नीचे ही पड़ा रहा। अगले दिन द्वादशी को उसने कुछ फल खाए और जल पिया। इस प्रकार अनजाने में ही उसने सफला एकादशी का व्रत कर लिया। इस व्रत के प्रभाव से उसके पाप नष्ट होने लगे।
लुम्पक ने आगे चलकर धर्मपूर्वक शासन किया
कुछ समय बाद राजा महिष्मान शिकार करते हुए उसी जंगल में पहुंचा और अपने पुत्र लुम्पक को पहचान लिया। राजा ने देखा कि अब लुम्पक के स्वभाव में परिवर्तन आ गया है। वह पश्चाताप से भरा हुआ और शांत स्वभाव का हो गया था। लुम्पक ने अपने पिता से क्षमा मांगी और राजा को अपनी दुर्दशा का कारण बताया। भगवान विष्णु की कृपा से राजा ने उसे पुनः राज्य में स्थान दिया। लुम्पक ने आगे चलकर धर्मपूर्वक शासन किया और जीवन के अंत में वैकुंठ धाम को प्राप्त हुआ।

Saphala Ekadashi 2025 का व्रत बहुत ही नियम से करने चाहिए
वैसे तो सफला एकादशी का व्रत बहुत ही सिंपल है लेकिन इसके रखने के कुछ नियम है., जिनका पालन बेहद आवश्यक है, जो लोग ध्यानपूर्वक पूजा नहीं करते हैं, उन्हें फिर पूजा का सही फल नहीं मिलता और तो और उन्हें परेशानियां झेलनी पड़ती है।
Saphala Ekadashi 2025 व्रत में क्या करें
- एकादशी तिथि के दिन प्रातः स्नान कर स्वच्छ वस्त्र पहनें और भगवान विष्णु के समक्ष व्रत का संकल्प लें।
- भगवान विष्णु को पीले फूल, तुलसी दल, फल और पंचामृत अर्पित करें। विष्णु सहस्रनाम या 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र का जाप करें।
- यदि निर्जल व्रत संभव न हो तो फलाहार या केवल जल लेकर व्रत करें। व्रत में शुद्धता बनाए रखें।
- सफल एकादशी व्रत कथा सुनने या पढ़ने से व्रत का पूर्ण फल प्राप्त होता है।
- गरीबों, ब्राह्मणों या जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र या धन का दान करें।
- अगले दिन द्वादशी तिथि में विधिपूर्वक व्रत खोलें।
Saphala Ekadashi 2025 व्रत में क्या न करें (Don'ts)
- व्रत के दिन मांस, मछली, अंडा, शराब और लहसुन-प्याज का सेवन न करें।
- एकादशी के दिन चावल और अनाज का सेवन वर्जित माना गया है।
- व्रत के दौरान मन, वचन और कर्म से शुद्धता बनाए रखें।
- किसी की बुराई करना या अपमानजनक शब्द बोलना व्रत के फल को कम कर सकता है।
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।
-
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू












Click it and Unblock the Notifications