Ratha Saptami 2022: माघ में सूर्य को प्रसन्न करके पाएं पद, प्रतिष्ठा और सम्मान
नई दिल्ली, 07 फरवरी। वैदिक शास्त्रों में सूर्य को पंच देवताओं में सर्वाधिक उच्च स्थान प्राप्त है। वहीं ज्योतिष ग्रंथों में सूर्य को पद, प्रतिष्ठा, सम्मान, उच्च आजीविका के साधन और आरोग्यता प्रदान करने वाला ग्रह कहा गया है। माघ मास में सूर्य पूजा का विशेष महत्व होता है और इन्हें प्रसन्न करने के लिए एक विशेष दिन होता है जिसे रथ आरोग्य सप्तमी के नाम से जाना जाता है और ये पावन दिन आज है।

क्या है महत्व
माघ माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को रथ आरोग्य सप्तमी मनाई जाती है। यह ब्रह्मांड में ऊर्जा के एकमात्र स्रोत भगवान सूर्य के जन्म का दिन होता है। इसी दिन से भगवान सूर्य अपने साथ घोड़ों वाले रथ पर सवार होकर विचरण प्रारंभ करते हैं। सूर्य विचरण के साथ ही संसार को आरोग्यता प्रदान करते हैं।
कैसे करें व्रत-पूजन
सप्तमी के दिन व्रती सूर्योदय पूर्व उठकर स्नानादि से निवृत्त होकर लाल रंग के वस्त्र धारण करे। तांबे के कलश से सूर्यदेव के 12 नाम लेते हुए लाल पुष्प डालकर जल का अर्घ्य दें। यदि 12 नाम याद न हों तो ऊं सूर्याय नम: या ऊं घृणि: सूर्याय नम: मंत्र का जाप 12 बार करें। जल की गिरती धारा के मध्य से सूर्यदेव को देखने का प्रयास करें। इसके बाद घर के मुख्य द्वार पर सुंदर रंगोली सजाएं। पूजा स्थान में सूर्यदेव का सात घोड़ों वाले रथ पर सवार चित्र दीवार पर चिपकाकर पूजन करें। धूप, दीप, नैवेद्य सहित पूजन करें। आदित्यहृदय स्तोत्र का पाठ करें। सूर्यदेव से आयु, आरोग्य, पद-प्रतिष्ठा की कामना करें। दिनभर व्रत रखें। सूर्यास्त के बाद बगैर नमक वाला भोजन करें।
क्यों करें व्रत
- जिन लोगों की जन्मकुंडली में सूर्य नीच राशि का हो, कमजोर हो।
- गले में तांबे का सूर्य पेंडेंट पहनने से सूर्य से जुड़े दोष दूर होते हैं।
- नेत्र रोगी, मस्तिष्क रोगियों, त्वचा रोगियों को यह व्रत रखकर इस दिन नमक का सेवन नहीं करना चाहिए।
- रथ सप्तमी व्रत करने से पुराने और जीर्ण रोगों से मुक्ति मिलती है।
- नि:संतान दंपती या जिनकी संतान हमेशा बीमार रहती है, वे दंपती यह व्रत करें।
- पद-प्रतिष्ठा, सम्मान और नौकरी में उच्च पद प्राप्त करने के लिए।
- इस व्रत को करने से भाग्य प्रबल होता है। आध्यात्मिक उन्नति होती है।
- प्रशासनिक सेवा, सरकारी क्षेत्रों से जुड़े लोगों को यह व्रत करना चाहिए।
- जन्म कुंडली में सूर्य ग्रहण दोष होने पर यह व्रत करें।
-
'मैं कुछ गलत नहीं करती', 54 साल की Hema का पब वीडियो वायरल, पुलिस की रेड में एक्ट्रेस को ये क्या हुआ? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां -
Silver Rate Today: चांदी क्रैश, एक झटके में ₹10,901 सस्ती, अब इस दाम पर बिक रहा है 100 ग्राम,1kg सिल्वर -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती? -
Weather: दिल्ली में अगले 72 घंटे भारी, नोएडा-गुरुग्राम के लिए भी IMD का अलर्ट, चेक करें अपने इलाके का मौसम -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
IPL के बीच स्टार क्रिकेटर की एक्स-गर्लफ्रेंड गिरफ्तार, महंगी पड़ी 9 लाख की गोल्ड चैन! कहा- मुझसे गलती हो गई












Click it and Unblock the Notifications