Ranga ring: रांगे की अंगूठी के कई फायदे, वजन तेजी से करता है कम, इस उंगली में पहनने से जल्दी दिखेगा असर
Ranga ring benefits: रांगा की अंगूठी पहनने के कई फायदे हैं। इसको पहनने का सबसे बड़ा फायदा ये है कि ये मोाटापा कम करता है।

Ranga ring benefits : मोटापा आजकल की सबसे बड़ी समस्या बनता जा रहा है। अनियंत्रित जीवनशैली में अनियंत्रित खानपान और फास्टफूड के अधिक सेवन से मोटापा बच्चों को भी घेर रहा है। मोटापे के कारण अन्य स्वास्थ्य परेशानियां जैसे ब्लडप्रेशर और डायबिटीज भी लोगों को घेर रहे हैं। इनसे बचने के लिए लोग अनेक उपाय करते हैं जिनमें एक्सरसाइज से लेकर एलोपैथी ट्रीटमेंट तक शामिल हैं।
आज हम आपको एक ऐसा उपाय बता रहे हैं जिसे आप मोटापा कम करने के दूसरे उपायों के साथ कर सकते हैं और इसके कोई साइड इफेक्ट भी नहीं हैं। इसके लिए आपको मात्र एक छल्ला अपनी अंगुली में पहनना होगा। यह छल्ला आपका मोटापा तेजी से कम करने में मदद करेगा।
रांगे की अंगूठी क्या होती है?
रांगा जिसे कथीर भी कहते हैं, एक प्रकार की धातु होती है जिसे सोना या चांदी के आभूषण बनाते समय उसके जाइंट करने में उपयोग में लिया जाता है। रांगा के विशेष रासायनिक और भौतिक गुणों के कारण इसे मोटापा कम करने वाला कहा गया है। इसका बना छल्ला पहनने से मोटापा कम होने लगता है।
व्यक्ति की पाचन क्रिया में सुधार होता है और यह शरीर से विषैले तत्व मूत्र के माध्यम से निकाल देती है। इसे पहनने वाला व्यक्ति एकदम तरोताजा और ऊर्जावान अनुभव करता है। शरीर में आलस्य नहीं रहता। एक ही जगह बैठे-बैठे काम करने वाले लोगों को रांगा का छल्ला अवश्य पहनना चाहिए।
किस उंगली में पहनें रांगे की अंगूठी
रांगा का छल्ला या अंगूठी दाहिने हाथ की अनामिका उंगली में पहनना सबसे उत्तम होता है। इने कनिष्ठिका में भी पहना जा सकता है। इस अंगूठी को पहनने से पहले अनामिका में जहां अंगूठी पहनेंगे वहां थोड़ा सा काला धागा लपेट ले और अंगूठी उसके ऊपर पहनें। अंगूठी इस प्रकार पहनें कि लपेटा हुआ काला धागा दिखाई न दे।
इस अंगूठी को पहनने के एक सप्ताह के भीतर व्यक्ति को अपने मोटापे में बदलाव महसूस होने लगता है। इसके साथ आप योग, व्यायाम, वाक आदि करते रहें। यदि मोटापे का कोई चिकित्सकीय उपाचार चल रहा है तो वह भी करते रहें।
एक समय के बाद जब आप अपने इच्छित लक्ष्य तक पहुंच जाएं तो फिर अंगूठी को निकाल दें। इस अंगूठी को पहनने का सबसे उत्तम दिन रविवार होता है।












Click it and Unblock the Notifications