Ram Navami 2023: राम नवमी के दिन क्या करें और क्या ना करें?
Ram Navami 2023 Do’s And Don’ts: राम नवमी पर भगवान राम ने जन्म लिया था इसलिए इस दिन राम भजन गाएं, उत्सव मनाएं, अच्छा सोचे और अच्छा ही करने का प्रयास करें।

Ram Navami 2023 (क्या करें और क्या ना करें): आज पूरा देश राम नवमी का पावन पर्व मना रहा है, श्रीराम के जन्मोत्सव को लेकर देश में काफी उत्साह है, जगह-जगह धार्मिक स्थलों को सजाया गया है तो वहीं कहीं-कहीं गुरुवार को धार्मिक कार्यक्रम आयोजित भी किए जाएंगे। मर्यादा पुरषोत्तम श्रीराम की पूजा सच्चे मन से करने से इंसान को सुख-शांति की प्राप्ति होती है। प्रभु श्री राम अपने भक्तों की हर संकट से रक्षा करते हैं और सुख-शांति को प्रदान करते हैं। राम जी पूजा करते वक्त कुछ बातों का ख्याल रखना बहुत जरूरी है,अन्यथा पूजा का फल नहीं मिलता है। राम की पूजा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है, अगर पूजा ठीक से ना की जाए तो इसका फल नहीं मिलता है।
राम नवमी पर क्या करें?
- प्रभु श्रीराम की पूजा बड़े ही श्रद्धा और भक्ति के साथ करनी चाहिए। ईश्वर के प्रति सच्ची आस्था ही आपको उनके निकट लेकर जाती है, मन की आस्था ही उनके प्रति सच्चे लगाव को व्यक्त करती है।
- इस दिन घर में रामचरितमानस या सुंदरकांड का पाठ करें, ऐसा करने से गृह में सुख-शांति का वास होता है।
- बहुत सारे लोग रामनवमी पर उपवास भी रखते हैं। माना जाता है कि इस व्रत को करने से मन और तन दोनों को शांति मिलती है।
- जो लोग उपवास रख रहे हैं वो एक टाइम फलाहार और एक टाइम भोजन कर सकते हैं या दोनों टाइम फलाहार खाकर भी व्रत रख सकते हैं।
- आज के दिन जरूरतमंदों को दान देना चाहिए ऐसा करने से बरकत होती है।
- बड़ों का आशीर्वाद लें, ब्राह्नणों को भोजन कराएं, ऐसा करने से इंसान को यश की प्राप्ति होती है।
- भगवान राम की कहानी सबको सुनाएं, उनके विचारों से लोगों को अवगत कराएं, ये आपको खुशी भी देगा और आपको सकारात्मक भी रखेगा।
क्या ना करें?
- मांसाहारी भोजन ना करें, शुद्ध शाकाहारी भोजन करें, हो सके तो प्याज -लहसुन भी ना खाएं।
- रामनवमी के दिन शराब या सिगरेट भी ना पीएं, ऐसा करने से घर में नकारात्मक चीजों का वास होता है।
- राम नवमी सकारात्मकता, प्रेम और भक्ति का मानक है, ऐसे दिन नकारात्नक चीजों और लोगों दोनों से दूर रहें।
- राम नवमी के पर्व पर ऊर्जावान रहें इसलिए इस दिन भूलकर भी काला वस्त्र ना पहनें।
- भोजन और संसाधनों की बर्बादी से बचे यानी कि किसी भी चीज का प्रयोग उतना ही करें, जितना आपको जरूरत है।
- किसी से भी झगड़ा ना करें और ना ही किसी की बुराई करें।












Click it and Unblock the Notifications