Ram Navami 2021: आज है राम नवमी, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त
नई दिल्ली, 21 अप्रैल। आज पूरे देश में राम नवमी का पर्व मनाया जा रहा है, आज प्रभु श्री राम का जन्मदिन है। गोस्वामी तुलसीदास द्वारा रचित रामचरितमानस के अनुसार चैत्र शुक्ल की नवमी तिथि और पुनर्वसु नक्षत्र के चतुर्थ चरण को कर्क लग्न में भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम को भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है।
Recommended Video

राम नवमी पूजा मुहूर्त
- नवमी तिथि प्रारंभ - अप्रैल 21, 2021 को 12:43 ए एम बजे
- नवमी तिथि समाप्त - अप्रैल 22, 2021 को 12:35 ए एम बजे
राम नवमी की पूजा का मुहूर्त आज सुबह 11 बजकर 2 मिनट से दोपहर 01 बजकर 39 मिनट तक का है। पूजा मुहूर्त की अवधि कुल दो घंटे 36 मिनट की है।

कुछ खास बातें
प्रभु श्री राम को 'मर्यादा पुरुषोत्तम' कहा जाता है क्योंकि अपने आदर्शो और वचनों के लिए राम ने हर सुख का त्याग किया था। अपने पिता के वचन को पूरा करने के लिए राम ने अयोध्या का वैभव छोड़कर 14 साल का वनवास काटा था। राज्य की मान-मर्यादा और नियमों का पालन करने के लिए राम ने अपनी पत्नी देवी सीता को भी अपने से अलग कर दिया था।
भगवान राम केवल चरित्र नहीं बल्कि एक आदर्श व्यक्तित्व
भगवान राम केवल चरित्र नहीं बल्कि एक आदर्श व्यक्तित्व है इसलिए अलग-अलग पुराणों में उन्हें लेकर काफी कुछ लिखा गया है। मान्यता है कि असुरों के राजा रावण का संहार करने के लिए भगवान विष्णु ने त्रेता युग में राम के रूप में विष्णु का सातवां अवतार लिया था। वाल्मीकि रामायण के मुताबिक रामायण में वर्णन के अनुसार राजा दशरथ की पत्नी को पुत्र उत्पन्न नहीं हो रहा था, तो शृंगी ऋषि द्वारा प्रसाद स्वरूप खीर को खाने से पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई थी। वाल्मीकि ने लिखा है कि मां सीता और भगवान राम की शादी के वक्त सीता की उम्र 6 साल थी। मां सीता शादी के बाद 12 साल तक भगवान राम के साथ अयोध्या में रहीं। वनवास के वक्त मां सीता की उम्र 18 साल थी।
-
IPS LOVE STORY: प्यार के आगे टूटी जाति की दीवार! किसान का बेटा बनेगा SP अंशिका वर्मा का दूल्हा -
क्या कंगना रनौत ने चुपचाप कर ली सगाई? कौन है BJP सांसद का मंगेतर? इंटरनेट पर क्यों मचा हंगामा? जानें सच -
तो इसलिए बदले जा रहे CM, गवर्नर–सीमांचल से नया केंद्रशासित प्रदेश? नया राज्य या UT बनाने के लिए क्या है नियम? -
PM Kisan Yojana: मार्च की इस तारीख को आएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त! क्या है लेटेस्ट अपडेट? -
Balen Shah Rap Song: वो गाना जिसने बालेन शाह को पहुंचा दिया PM की कुर्सी तक! आखिर क्या था उस संगीत में? -
UPSC में 301 रैंक पर 2 आकांक्षा सिंह! ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती या वाराणसी की डॉक्टर-कौन हुआ पास, क्या है सच? -
पिता की चिता को मुखाग्नि देने के बाद दिया इंटरव्यू, रूला देगी UPSC क्रैक करने वाली जूही दास की कहानी -
UPSC पास करने वालों में 24 बिहार से, टॉप-20 में जगह बनाने वाले 5 छात्र कौन हैं? Success Story करेगी प्रेरित -
Iran Vs USA: ईरान के पलटवार से तबाह हुआ अमेरिका! खाली हुए मिसाइल गोदाम, रातों-रात 4 गुना हथियार बनाने का आदेश -
IND vs NZ: 'झूठ बोल रहा है!' सेंटनर के बयान पर सूर्यकुमार यादव का पलटवार, फाइनल से पहले गरम हुआ माहौल -
UPSC इंटरव्यू में पूछा गया विराट कोहली से जुड़ा यह सवाल, आकांक्षा सिंह के जवाब ने पक्की कर दी 301वीं रैंक -
Israel Iran War के बीच आखिर भारत कैसे पहुंचा ईरान का युद्धपोत? तेहरान के ‘इमरजेंसी कॉल’ पर भारत ने दी मदद












Click it and Unblock the Notifications